×

Yogi Government 2.0: घटा लखनऊ का प्रतिनिधित्व, 2017 के 5 के मुकाबले एक को मिला मंत्री पद

Yogi Government 2.0: सीएम योगी के अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की। इसमें कई नए चेहरों को भी जगह दी गई। हालांकि, इस बार लखनऊ का कद घट गया है।

Shashwat Mishra
Published on: 25 March 2022 3:01 PM GMT
Yogi Government 2.0: Why was the representation of Lucknow reduced?
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: Photo - Social Media

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की ताजपोशी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) और बीजेपी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल हेतु शपथ ली।

सीएम योगी के अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की। इसमें कई नए चेहरों को भी जगह दी गई। हालांकि, इस बार लखनऊ का कद घट गया है। क्योंकि, 2017 में बनी योगी सरकार में लखनऊ से पांच मंत्री थे, जिसमें दिनेश शर्मा, स्वाति सिंह, आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक और मोहसिन रज़ा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। जबकि, कैंट विधानसभा से चुनाव लड़कर मंत्री बनी रीता बहुगुणा जोशी को, 2019 लोकसभा चुनाव में प्रयागराज से सांसद चुना गया था।

लखनऊ से मात्र ब्रजेश पाठक बने मंत्री (Brajesh Pathak became minister)

जहां 2017 विधानसभा चुनाव में लखनऊ की 9 विधानसभा में से बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। और 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी थी। वहीं, इस बार के चुनाव में सात विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली। लेकिन, लखनऊ से मात्र एक को मंत्रिमंडल में रखा गया। जो लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से विधायक हैं, और उनका नाम है उप मुख्यमंत्री 'ब्रजेश पाठक।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- ब्रजेश पाठक शपथ लेते हुए: Photo - Social Media

लखनऊ का प्रतिनिधित्व क्यों हुआ कम?

राजधानी से इस बार मात्र ब्रजेश पाठक मंत्रिमंडल में हैं। जबकि आशुतोष टण्डन और दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह न मिलना आश्चर्यजनक नहीं है। क्योंकि, जैसा भाजपा का कहना है कि परफॉर्मेंस सर्वोपरि होती है। तो उसी को उन्होंने तव्वजो भी दिया। लखनऊ के जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उसका सीधा कारण उनकी ख़राब परफॉर्मेंस, जनता की नाराज़गी, जनता से न मिलना और उनके ख़िलाफ़ पार्टी में भी रोष था। साथ ही, उनके विभाग की ख़राब रिपोर्ट थी।

पश्चिमी यूपी का रहा दबदबा

योगी मंत्रिमंडल में इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) की धमक रही है। सबसे ज्यादा 23 मंत्री पश्चिमी यूपी से बनाए गए। पूर्वांचल से 14, अवध से 12 और बुंदेलखंड से 4 मंत्री बने। वहीं, यदि जातिगत बात करें, तो 7 क्षत्रिय, 7 ब्राह्मण, 3 जाट, 5 महिला मंत्री शामिल हैं। कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, 20 राज्य मंत्री है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story