×

पत्नी पर लगा पति को जहर देकर मारने का आरोप ,15 साल पहले की थी लव मैरिज

By
Published on: 21 May 2016 3:27 PM GMT
पत्नी पर लगा पति को जहर देकर मारने का आरोप ,15 साल पहले की थी लव मैरिज
X

कानपुर: अपने पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने पति को जहर देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पत्नी अपने बच्चो को लेकर फरार हो गई लेकिन जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने मृतक के भाई को सूचना दी।

क्या है मामला ?

-घटना कानपुर के बाबूपुरवा कोतवाली क्षेत्र के बगाही इलाके की है।

-जहां अशोक कुमार टेम्पो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

-उनके परिवार में पत्नी उर्मिला, बेटा कृष्णा और बेटी रिंकी थी।

-उर्मिला और अशोक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी।

-जानकारी के मुताबिक मृतक अशोक कुमार आए दिन नशे की हालत में आकर पत्नी उर्मिला की पिटाई करता था।

-इसकी शिकायत उर्मिला कई बार अपने भाइयो से कर चुकी थी।

kanpur-murder

मृतक की पत्नी ने कहा

-उर्मिला के भाई हरिओम ने कई बार अशोक कुमार को समझाने का प्रयास किया।

-लेकिन जब अशोक नहीं माना तो एक महीने पहले हरिओम ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।

-अशोक की पत्नी ने बताया कि अशोक बीती रात बेहद नशे में था और जीने से उतरते समय वह गिर गया।

-जिसकी वजह से अशोक की मौत हो गई है।

-उर्मिला ने सुबह होते ही इसकी जानकारी अशोक के भाई को दी थी।

क्या कहना है मृतक के भाई का

-मृतक के भाई राज किशोर के मुताबिक अशोक को उसकी पत्नी ने जहर देकर मारा है।

-इस हत्या में उर्मिला के भाइयो का भी हाथ है।

-मृतक के भाई ने उर्मिला और उसके भाइयो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जांच में जुटी पुलिस जांच में जुटी पुलिस

क्या कहना है पुलिस का

-एसपी साऊथ संजय कुमार के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

-मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

Next Story