×

Raebareli News: शराबी पति से आजिज होकर पत्नी ने छोड़ा साथ, दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार

Raebareli News: रायबरेली में शराबी पति (drunken husband) को अपनी इस लत के चलते पत्नी से हाथ धोना पड़ा है। पत्नी प्रेमी संग अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।

Narendra Singh
Published on: 29 Dec 2022 2:43 PM GMT
X

रायबरेली: शराबी पति से आजिज होकर पत्नी ने छोड़ा साथ, दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार

Raebareli News: रायबरेली में शराबी पति (drunken husband) को अपनी इस लत के चलते पत्नी से हाथ धोना पड़ा है। पत्नी प्रेमी संग अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। पति तीस किलोमीटर तक पत्नी का पीछा करता रहा। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पत्नी मिली भी लेकिन उसने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने अपने दोनो बच्चे भी छोड़ दिये।

बात पुलिस तक पहुंची लेकिन पत्नी नहीं मानी। पति दोनों बच्चों को लेकर बैरंग वापस हो गया। उधर पत्नी अपने प्रेमी संग नई दुनिया बसाने शहर छोड़ के चली गयी। मामला ऊंचाहार थाना इलाके का है यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को इत्तेला देने के साथ ही वह खुद भी उसकी तलाश कर रहा था। तभी यहां से तीस किलोमीटर दूर ज़िला मुख्यालय के सिविल लाइन चौराहे पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिल गयी।

शराब पीकर मारपीट का हवाला देककर प्रेमी संग पत्नी फरार

पति ने साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। चौराहे पर जमकर हंगामा के बाद दोनों को शहर कोतवाली पुलिस ने ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के सामने भी पत्नी ने शराब पीकर मारपीट का हवाला देते हुए पति व दोनो बच्चों को छोड़कर प्रेमी मोहम्मद तस्लीम के साथ रवाना हो गई।वही से गुजर रही सदर एसडीएम शिखा संखवार ने इस हंगामे को देखकर मौके पर पहुंची और बात को समझने के बाद भी नही मानी फिर मौके का नजाकत देख वापस निकल गयी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story