×

MLC चुनाव में महिला बीडीसी ने नहीं दिया SP को वोट, नेताओं ने की पिटाई

Admin
Published on: 5 March 2016 6:10 AM GMT
MLC चुनाव में महिला बीडीसी ने नहीं दिया SP को वोट, नेताओं ने की पिटाई
X

बाराबंकी: सपा नेताओं पर एक बार फिर गुंडागर्दी के आरोप लगे हैं। एमएलसी चुनाव में वोट न देने के शक में दबंग सपा नेताओं ने महिला बीडीसी सदस्य और उसके पति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। रामनगर के अमोरा गांव की ये घटना है जहां रहने वाली एक महिला बीडीसी को अगवा करने की कोशिश की गई। डरे सहमे पीड़ित परिवार ने घर छोड़ दिया है।

क्‍या है पूरा मामला

-बाराबंकी में स्थित रामनगर इलाके के अमलोरा गांव की ये घटना है।

-गांव की महिला बीडीसी सदस्य गीता देवी और उसके पति धर्मराज पाल ने आरोप लगाया है।

-दबंग डीडीसी सदस्य चन्द्रदेव सिंह और रामनगर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि तेज़ प्रताप सिंह गुड्डू ने उसकी पिटाई की।

-उन्‍हें शक था कि एमएलसी चुनाव में बीडीसी गीता ने सपा के पक्ष में वोट नहीं डाला।

सपा नेताओं की पिटाई के बाद घायल महिला बीडीसी के पति धर्मराज पाल सपा नेताओं की पिटाई के बाद घायल महिला बीडीसी के पति धर्मराज पाल

महिला बीडीसी गीता देवी ने क्‍या कहा

-बीडीसी महिला गीता देवी ने कहा कि दबंगों ने उसकी साड़ी खींचकर उसे बेइज्जत किया।

-जबरन गाड़ी में डालकर अगवा करने की कोशिश की।

-घटना के बाद से पीड़ित महिला बीडीसी का पूरा परिवार दहशत में है।

-अपना घर छोड़कर महिला ने अपने मायके में शरण ली है।

सपा नेता फिर कर सकते हैं हमला

-आरोपी सपा के कद्दावर मंत्री अरविन्द सिंह गोप के बेहद करीबी हैं।

-इसलिए पुलिस में उनकी सुनवाई नहीं होगी।

-महिला बीडीसी को डर है कि दबंग सपा नेता उनपर फिर हमला कर सकते हैं।

Admin

Admin

Next Story