×

Muzaffarpur News: महिला ने किया सुसाइड, फंदे से झूलते वक्त वीडियो काल पर कहा-बस आखिरी बार बात कर लो जान!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने खुदकुशी के वक्त एक वीडियो बनाया। इसमें वह कह रही है। बस एक बार बात कर लो जान, आखरी बार बात कर लो जान।

Network
Report Network
Published on: 8 Oct 2022 9:31 AM GMT (Updated on: 8 Oct 2022 12:57 PM GMT)
Woman commits suicide in Muzaffarpur, video recorded while swinging from noose
X

मुजफ्फरपुर: महिला ने किया सुसाइड, फंदे से झूलते वक्त वीडियो किया रिकॉर्ड

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना (sakra police station) के चकरावे मनियारी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। (woman committed suicide by hanging)उसने खुदकुशी के वक्त एक वीडियो बनाया। इसमें वह कह रही है। बस एक बार बात कर लो जान, आखरी बार बात कर लो जान। महिला ने यह कहते हुए साड़ी का फंदा अपने गले में डाल लिया और आत्महत्या कर ली। घटना का जो वीडियो वायरल हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तरह तरह की बातें करने लगे। बताया जाता है कि महिला ने अवैध संबंध में इस घटना को अंजाम दिया।

वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि महिला यह बातें किसी से कह रही है। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि उस वक्त घर में महिला की बेटी भी मौजूद थी। वह उससे कह रही है कि मैं जान देने जा रहा रही हूं। वह भी यही चाहता है।

हालांकि, बेटी महिला की बातों पर ध्यान नहीं दी। जब महिला फंदे से झूल गई तो कुछ दिन बाद बेटी बाहर आ गई तो वह दंग रह गई। बेटी का कहना है कि जब उसकी मां यह बात बोल रही थी तो उसे लगा कि वह ऐसे ही बोल रही है। इसलिए उसकी बातों पर ध्यान नहीं दी।

मृतक महिला का पंकज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध

मृतक महिला की पहचान बिंदेश्वर शाह की पत्नी नीतू देवी (32) के रूप में हुई है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने नीतू के फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि नीतू का गांव के ही पंकज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जिसका विरोध उसके पति ने किया था। वीडियो देखकर लग रहा है कि प्रेमी से भी उसका विवाद हुआ था। इसी से नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया।

एक बार, अंतिम बार बात कर लो जान!

वीडियो में नीतू देवी बार-बार बोलती दिख रही है कि, 'एक बार, अंतिम बार बात कर लो जान।' फिर बेटी से कहती है, 'फंसरी लगा लेबऊ...ओकरो एहे मन रहई।' परिजनों का कहना है कि नीतू की शादी बिंदेश्वर से 12 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। वह कबाड़ का कारोबार करता है। वीडियो सामने आने से एक बात स्पष्ट हुई कि यह सुसाइड ही था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story