×

गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर फटा, मकान गिरने से एक महिला की मौत, 6 घायल

By
Published on: 19 Oct 2016 3:25 AM GMT
गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर फटा, मकान गिरने से एक महिला की मौत, 6 घायल
X

फिरोजाबादः अवैध गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर में देर रात भीषण विस्फोट हो गया। इससे पूरा मकान मलवे में बदल गया। धमाका इतना तेज था कि आस- पास के दो मकानों में भी काफी क्षति हुई है। इस विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर हैंं जिनमे 2 महिलाएं हैंं। घायलों काेे हॉस्पिटल में भेजा गया है।

क्‍या है पूरा मामला

-फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के मोहल्ला हिमायुपुर में राजवीर कुमार के घर में देर रात गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया।

-इसमें राजवीर का पूरा मकान धराशायी हो गया साथ ही पास के दो मकानों की दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

-घटना स्थल पर मौजूद पड़ोसियोंं की मानेंं तो अवैध गैस रिफलिंग करते समय यह हादसा हुआ है।

-गैस लीक हो गई और ये भीषण विस्फोट हो गया है, विस्फोट इतना भीषण था कि आस-पास की कई मकान की खिड़कियां तक चटक गईंं।

-गैस के विस्फोट की आग से 6 गंभीर घायल 1 महिला मुन्नी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

-घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है जिसमे 2 की हालत नाजुक बनी है।

-मौके और पहुंचे पुलिस अधिकारी फिलहाल ये नहींं बता पा रहे कि आखिर इतना तगड़ा फिस्फोट कैसे हुआ है।

संजीव कुमार पड़ो़सी

-घर में ही बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थे।

-गैस खुली रह गई जब इन्होंने कुछ जलाया तो इनके घर में ही विस्फोट हो गया है।

अमर सिंह यादव , ASP ग्रामीण,

-फिराेजाबाद ने बताया कि हिमायुपुर में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया है।

-पुलिस ने मलवे में दबे लोगोंं को निकालकर हॉस्पिटल पहुंंचाया है।

Next Story