Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस पर लगा हत्या का आरोप

Firojabad News: फिरोजाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले पर एसएसपी ने कहा निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Brajesh Rathore
Published on: 8 May 2022 6:49 AM GMT
Woman dies under suspicious circumstances in Firozabad
X

पीड़ित परिजन (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Firozabad News Today: फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के पुत्र उसी दिन जेल से छूटकर बाहर आए थे। पूरा मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव इमलिया नगला दल का है। यहां पर रहने वाली 60 वर्षीय शारदा देवी पत्नी फौरन सिंह की शनिवार देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का पुलिस पर आरोप

मृतका के परिजनों ने पुलिस पर आरोप ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक उनके घर पर रात्रि को मां शारदा देवी के अलावा बहन मोनिका और पत्नी गुंजन सो रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और मां को उठाकर अपने साथ ले गई। उसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनकी मां का शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखा हुआ है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजुल पांडे का कहना है कि मृतका के पुत्र शनिवार सुबह जेल से छूटकर आए थे। पुलिस गांव में जांच करने गई थी। परिजन कभी पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हैं तो कभी गांव के ही कुछ लोगों पर। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामले पर एसएससी का बयान

इस मामले में एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि जेल से छूटने वाले युवकों की पुलिस जांच करने गई थी और उसके बाद वापस लौट आई थी। उसके बाद सूचना मिली कि जहां जांच करने पुलिस गई थी वहां महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह था पूरा मामला

इमलिया निवासी फौरन सिंह ने गांव के ही कैलाश बाबू के खेत में आलू की खुदाई की थी। आलू की खुदाई के दौरान हिसाब करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें होली के आस-पास फौरन सिंह पक्ष के पांच लोग जिनमें राहुल, आनंद, जितेंद्र, लायक सिंह पुत्रगण फौरन सिंह, बंटू पुत्र गोपीचंद्र जेल गए थे। शनिवार सुबह चार लोग राहुल, आनंद, जितेंद्र और बंटू जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचे थे। रात्रि के समय घर में केवल वृद्धा और उनकी बेटी व बहू सो रहे थे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story