×

Amethi news : पड़ोसियों की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

गाय बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने कर दी थी पिटाई

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 3 July 2021 6:48 AM GMT
Amethi news : पड़ोसियों की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
X

अमेठी। जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के बास्थान गांव की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गौरीगंज थाना क्षेत्र के बास्थान गांव में 27 जून को देवीकली (70) अपनी गाय बांध रही थी। इस बात पर उसके पड़ोसी ने आपत्ति जताई। इस दौरान बातचीत बढ़ गई और उग्र हुए पड़ोसियों ने वृद्धा की पिटाई कर दी। विपक्षीगणों की पिटाई से देवीकली गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वृद्धा के परिजन व अन्य पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा को बचाया। परिजनों ने महिला की पिटाई की सूचना पुलिस को देने के साथ ही वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। छह दिन इलाज के बाद वृद्धा देवकली की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्यवाही की। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story