×

Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, युवती घायल

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद राय बरेली में एक कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवती गंभीर रूप से हुई घायल हो गयी।

Narendra Singh
Published on: 12 Nov 2022 1:10 PM GMT
Woman killed, girl injured due to falling of raw wall in Rae Bareilly
X

राय बरेली: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, युवती घायल

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद राय बरेली में एक कच्ची दीवार गिरने (wall collapse) से एक महिला की दर्दनाक मौत (Woman killed) हो गई। वहीं इस घटना में एक युवती गंभीर रूप से हुई घायल हो गयी। मामला भदोखर थाना क्षेत्र (Bhadokhar police station area) के अंतर्गत उतरपारा गांव का है जहां देर रात अचानक एक कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई।

दीवार गिरने से कमरे में सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला किरण व नातिन रितु मलबे में दब गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं नाबालिक नातिन की हालत गंभीर है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम

बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर राजस्व की टीम पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिटुला का कहना था कि नातिन और दादी एक साथ सो रही थी। अचानक दीवार गिरने से रात 1:00 बजे यह घटना घट गई। जिसमे दादी की मौत हो गई।

सरकार की तरफ से सहायता धनराशि मुहैया कराया जा रहा है-नायब तहसीलदार बृजेश

नायब तहसीलदार बृजेश ने बताया कि एक कच्ची दीवार थी, जिसके बगल में गोवंश बंधे थे। उसी के कारण यह दीवार गिर गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई है। सरकार की तरफ से सहायता धनराशि है वह उनको मुहैया कराया जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story