×

महिला ने प्रेमी के संग मिलकर दूसरे पति को उतारा मौत के घाट

दूसरी शादी करने के बाद भी एक महिला का मन नहीं भर पाया। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए महिला ने एक युवक से अवैध संबंध बना लिए। जब अवैध संबंधों के बीच उसका दूसरा पति आया तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या किए जाने पर किसी को शक न हो, इसलिए शव को चलती नहर में बहा दिया।

Anoop Ojha
Published on: 30 Nov 2018 12:15 PM GMT
महिला ने प्रेमी के संग मिलकर दूसरे पति को उतारा मौत के घाट
X

सहारनपुर: दूसरी शादी करने के बाद भी एक महिला का मन नहीं भर पाया। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए महिला ने एक युवक से अवैध संबंध बना लिए। जब अवैध संबंधों के बीच उसका दूसरा पति आया तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या किए जाने पर किसी को शक न हो, इसलिए शव को चलती नहर में बहा दिया। पुलिस या परिवार का अन्य व्यक्ति महिला पर शक न कर सके इसके लिए पति के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सहारनपुर के मंडी थानांतर्गत अजीम कालोनी निवासी नसीम पुत्र बुंदू हसन मूल निवासी मुगल माजरा देहात कोतवाली कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मंडी थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरु की तो घटना से पर्दा उठता चला गया।

एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुख्ता सुबूत मिलने के बाद नसीम की पत्नी महजबी और फतेहपुर के ग्राम मुगल धतौली निवासी मोहतरम से सख्ताई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सब कुछ उगल दिया।

महजबी ने बताया कि नसीम के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। इसी दौरान मुगल धतौली निवासी मोहतरम से उसके नाजायज संबंध बन गए। जिसके बारे में उसके पति नसीम को पता लग गया था। इस पर उसने अपने प्रेमी मोहतरम के साथ मिलकर हत्या करने के इरादे से नसीम का अपहरण किया और फिर 18 अक्तूबर को उसे टैंपो में बैठाकर रुड़की के पिरान कलियर ले गए। जहां हत्या कर हाथ पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story