×

महिला ने एडीजी दफ्तर में खाया जहर, वजह जान चौंक जाएंगे आप

एडीजी दफ्तर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक जहर खा लिया। आनन -फानन में महिला को दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Aditya Mishra
Published on: 30 Oct 2019 11:30 AM GMT
महिला ने एडीजी दफ्तर में खाया जहर, वजह जान चौंक जाएंगे आप
X

वाराणसी: एडीजी दफ्तर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक जहर खा लिया। आनन -फानन में महिला को दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...वाराणसी में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 3 जख्मी

पति से परेशान होकर खाया जहर

मूलरूप से बलिया की रहने वाली कमला देवी का पति भरत प्रसाद यादव भदोही में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अलग रहता है।

इस दौरान वह भरण पोषण के लिए पैसे भी नहीं देता है। अपने हक की मांग के लिए महिला पिछले 20 सालों से संघर्ष कर रही है। उसने कई बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। हर बार उसका पति पैसे देने पर राजी होता, इसके बाद मुकर जाता।

ये भी पढ़ें...वाराणसी: जलकल विभाग के ठेकेदार ने आखिर क्यों खाया जहर? यहां जानें

पुलिसवालों में हड़कंप

खुद को इंसाफ ना मिलता देख कमला देवी अपने बेटे श्याम जी यादव के साथ बुधवार को एडीजी दफ्तर पहुंची थी। इसी बीच उसने दफ्तर के अंदर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।

महिला की हालत बिगड़ती देख पुलिसवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सीओ कैंट अनिल कुमार और इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें...वाराणसी की कानून व्यवस्था में फिर सेंध, दंपत्ति की गोली मारकर हत्या

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story