×

सिद्धार्थनगर में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेल्प लाइन नंबर की दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर जिले में इन दिनों "महिला सशक्तिकरण" (women empowerment) व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता (women safety) को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।

Intejar Haider
Published on: 18 May 2022 10:53 AM GMT
Women safety awareness campaign launched in Siddharthnagar, information given about help line number
X

 सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में चलाया गया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर जिले में इन दिनों "महिला सशक्तिकरण" (women empowerment) व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता (women safety) को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस ने गांव-गांव जाकर "मिशन शक्ति" के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चला रही है।

ज़िले के पथरा थाना छेत्र (Pathara police station area) के ग्राम पकरैला (Village Pakkerela) में पुलिस ( UP Police) ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।

महिला आरक्षी ने महिलाओं, बालिकाओं को किया जागरूक

महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को ज़िले के पथरा थाना छेत्र के ग्राम पकरैला में महिला आरक्षी शीला गौड़ (Female constable Sheela Gaur) व महिला आरक्षी ममता मिश्रा (female constable mamta mishra) ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं।


ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून

पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story