×

विश्व एड्स दिवसर: शाहजहांपुर के आंकड़ें जानकर होगी आपको हैरानी

एक दिसम्बर को पूरा देश विश्व एड्स दिवस मनाएगा। एड्स के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता फैलाने के लिए गोष्ठियां और प्रतियोगिता भी की जाएगी।लेकिन यूपी के शाहजहांपुर के आंकड़ें जानकर आपको हैरानी होगी। यहां आठ साल मे एचआईवी से पीड़ित मरीजों में इजाफा हुआ है।स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट जानकर आप चौंक जाएंगे।इस साल की बात करें तो यहां 29 एड्स से पीड़ित पाए गए है।

Anoop Ojha
Published on: 30 Nov 2018 5:09 PM GMT
विश्व एड्स दिवसर: शाहजहांपुर के आंकड़ें जानकर होगी आपको हैरानी
X

शाहजहांपुर:एक दिसम्बर को पूरा देश विश्व एड्स दिवस मनाएगा। एड्स के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता फैलाने के लिए गोष्ठियां और प्रतियोगिता भी की जाएगी।लेकिन यूपी के शाहजहांपुर के आंकड़ें जानकर आपको हैरानी होगी। यहां आठ साल मे एचआईवी से पीड़ित मरीजों में इजाफा हुआ है।स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट जानकर आप चौंक जाएंगे।इस साल की बात करें तो यहां 29 एड्स से पीड़ित पाए गए है।

यह भी पढ़ें .......“रिश्वत” खोरों एलर्ट: रिश्वत लेने से हो जाता है एड्स

एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाएगा।इसी के चलते हमने शाहजहांपुर मे स्वास्थ विभाग से एड्स एचआईवी पीड़ितों के आंकड़े लिए तो पता चला कि शाहजहांपुर मे भी एड्स से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।यहां वर्ष 2018 की बात करें तो एक साल मे एचआईवी की जांच हुइ। जिसमे लोग एड्स पीड़ित पाए गए। जिनमे 22 पुरूष और 7 महिलाएं शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार 2010 मे 5379 लोग की स्वास्थ विभाग ने कैंप लगाकर जांच कराई। जिसमे 3083 पुरूष और 2296 महिलाएं शामिल थी। जांच मे कुल 15 लोग एड्स से पीड़ित पाए गए। जिनमें एचआईवी से 10 पुरूष और 5 महिलाएं शामिल थी।

यह भी पढ़ें .......प्रिंस हैरी अपनी मंगेतर के साथ ‘एड्स डे’ पर धर्मार्थ कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्वास्थ विभाग द्वारा 2018 मे भी एचआईवी की जांच कराई गई। साल 2018 मे 7212 लोगो की जांच की गई। जिसमे 5296 पुरूष और 1916 महिलाएं शामिल थी।जांच के बाद कुल 29 लोग एचआईवी से पीड़ित पाए गए। जिनमे 22 पुरूष और 7 महिलाएँ एचआईवी पीङित थी। इन आंकड़ों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि शाहजहांपुर मे कितना एचआईवी से पीड़ित मरीजों का इजाफा हुआ है।और ये आंकड़े ये भी बयान कर रहे हैं कि एचआईवी के लिए जिले मे कितना जागरूकता और प्रतियोगिता कराई गई है।

यह भी पढ़ें .......केंद्र सरकार ने लागू किया एचआईवी/एड्स अधिनियम

एचआईवी एड्स के नोडल अधिकारी डाक्टर आरएस वर्मा ने बताया कि एड्स का उपचार तो संभव है। लेकिन उसका इलाज कराना संभव नही है। जिस प्रकार लोग डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की पर्यत लेनी होती है।उसी प्रकार जब व्यक्ति को एड्स हो जाता है। तो उसे डाक्टर की सलाह अनुसार दवाएं लेवी होती है। जिससे वह सामान्य जीवन जी सकता है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story