×

ये हैं दुनिया की 5 बेहद खूबसूरत मस्जिदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Manali Rastogi
Published on: 27 Dec 2018 11:35 AM GMT
ये हैं दुनिया की 5 बेहद खूबसूरत मस्जिदें, यहां देखें पूरी लिस्ट
X
ये हैं दुनिया की 5 बेहद खूबसूरत मस्जिदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: हर धर्म के अपने अपने रीति रिवाज होते हैं उनके अलग- अलग पूजा पाठ करने के पवित्र स्थान होते हैं जैसे हिन्दू के लिए मंदिर, सिक्खों के लिए गुरुद्वारा, और ईसाईयों के लिए चर्च, वैसे ही मुस्लिम समाज के लिए उनका पवित्र स्थान मस्जिद हैं।

यह भी पढ़ें: हाईवे पर पलटी थी डीसीएम, जाम खुलवाने पहुंचे सिपाहियों को बोलेरो ने रौंदा

जहां वो अपने अल्हा को याद करते हैं नमाज पढ़ते हैं। आप लोगो ने कई जानी मानी, खुबसूरत मस्जिदों के बारे में देखा और सुना होगा। और कई लोग इन मस्जिदों में गए भी होंगे हज यात्रा के लिए, क्यूकि मुस्लिम समाज का कहना हैं, जिंदगी में एक बार इन मस्जिदों की यात्रा जरुर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: रिश्ते में वापस चाहिए पुराना वाला रोमांस तो इन टिप्स को करें फॉलो

तो आज हम आपको दुनिया की उन खुबसूरत मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शक्तिशाली भी हैं। इन मस्जिदों की खूबसूरती ऐसी है कि आपका मन मोह लें।

Image result for अल हरम मस्जिद

अल हरम मस्जिद

मक्का की अल हराम मस्जिद दुनिया की सबसे पहली मस्जिद हैं इस्लाम के सबसे पवित्र स्थान काबा में स्थित ये मस्जिमद आकार में विश्व की सबसे बड़ी मस्जियद हैं। मान्याता है कि दुनिया भर के मुस्लिम नमाज़ पढ़ते समय काबे की तरफ़ मुख करना अनिवार्य हैं और इस मस्जिद की जरिया रखते हुए जीवन में कम से कम एक बार यहां हज पर आये और काबा की तवाफ़ (परिक्रमा) करें।

Related image

सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद

सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद एशिया प्रशांत के सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इसे 1958 में संयोजित किया गया था। इस्लामिक मस्जिद ब्रूनेई के सल्तनत की राजधानी बंदर सेरी बेगवान में स्थित है। इस मस्जिद को काम्पोंग अयर में ब्रुनेई नदी के तट पर एक कृत्रिम लैगून में बनाया गया है और यह मस्जिद बड़ी संख्या में वृक्षों और पुष्प उद्यानों से घिरी हुई है।

Image result for हसन II मस्जिद

हसन II मस्जिद

मोरक्कोत के कासाब्‍लांका में बनी है हसन II मस्जिद। ये इस देश में बनी सबसे बड़ी और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी मस्जिद है। इसका 60 मंजिल जितना 210 मीटर ऊंचा मीनार विश्वे में सबसे ऊंचा हैं और ये 1993 में र्निमित हुई थी। इसकी मीनार पर लेसर लाइट लगी है जो मक्‍का की ओर इशारा कर रही हैं। जो दिखने में बेहद खुबसूरत हैं।

Image result for जहीर मस्जिद

जहीर मस्जिद

जहीर मस्जिद केदाह की राजकीय मस्जिद है। मलेशिया के केदाह में राजधानी अलोर स्टाहर के मध्य3 में स्थितत है। ये मलेशिया की सबसे पुरानी और विशालकाय मस्जिद है। इसका र्निमाण 1912 में किया गया था। ये दुनिया की खुबसूरत मस्जिदों में से एक हैं।

Image result for ताज उल मस्जिद

ताज उल मस्जिद

भारत के भोपाल में बनी ताज उल मस्जिद का अर्थ है, मस्जिदों का ताज। इस मस्जिद का निर्माण शाहजहां बेगम ने करवाया था। दिन में इस मस्जिद का उपयोग मदरसे के रूप में भी होता है। ये एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में एक है। गुलाबी रंग की इस मस्जिद में दो अष्टिकोणीय मीनार हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story