×

सावधान हो जाएं! भूल से भी शाकाहारी ना समझें इसे

दूध से दही बनाया जाता है, ये तो सब जानते हैं लेकिन इसको भी हम पूरी तरह से वेजिटेरियन नहीं मान सकते हैं। अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो जन लीजिए कि पैक पर लिखे इंग्रीडिएंट्स में जिलेटिन भी शामिल रहता है। ऐसे में यह वेजिटेरियन नहीं रह जाता है।

Manali Rastogi
Published on: 26 Jun 2023 4:19 PM GMT
सावधान हो जाएं! भूल से भी शाकाहारी ना समझें इसे
X
सावधान हो जाएं! भूल से भी शाकाहारी ना समझें इसे

लखनऊ: आजकल के समय में ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा सामान वेजिटेरियरन है या नॉन- वेजिटेरियरन है। यही वजह है कि अब दुनिया में महज 10 फीसदी आबादी ही प्योर वेजिटेरियरन रह गयी है। आज यानि 1 अक्टूबर को दुनियाभर में वर्ल्ड वेजिटेरियन डे मनाया जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि नॉनवेज चीजों को वेज समझकर भूल से भी खा ना लें।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी! सेना ने पाकिस्तान का किया ये हाल, दहशत में इमरान

सावधान हो जाएं! भूल से भी शाकाहारी ना समझें इसे

व्हाइट शुगर

डाइट को देखते हुए कई लोग आजकल व्हाइट शुगर का सेवन करने लगे हैं। आपमें से कई लोग चाय या कॉफी में व्हाइट शुगर का इस्तेमाल करते होंगे। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि व्हाइट शुगर बनाने में नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये नेचुरल कार्बन कहां से आता है। बता दें, जानवरों की हड्डियों से नेचुरल कार्बन बनाया जाता है। यह बोन चार होता है।

बियर और वाइन

दुनिया में बियर और वाइन पीने वालों की कमी नहीं है। कोई पार्टी हो या किसी का दिल टूटा हो, हर कोई बियर और वाइन पीना पसंद करता है। जो लोग बियर और वाइन का सेवन करते हैं, उनको लगता है कि यह वेजिटेरियन है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: 674 लोगों की मौत! बाढ़ और बारिश का सितम जारी, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

दरअसल कई बार ये कहा जाता है कि बियर और वाइन सिर्फ फलों से बनती है। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शराब को साफ करने के लिए जिस इजिनग्लास का इस्तेमाल होता है वो फिश ब्लेडर से बनता है।

तेल

भारतीय व्यंजन बन रहे हों और उसमें तेल का इस्तेमाल न हो तो जनाब आप कभी जीवन में भारतीय व्यंजन नहीं बना सकते। तेल एक ऐसा सामान है, जो हर घर में मौजूद है। किसी की रसोई में तेल न मिले तो उसे भारतीय व्यंजनों के बारे में जरा भी आइडिया नहीं है।

यह भी पढ़ें: 2 सेकंड में मौत! बात करते-करते आया हार्ट अटैक, देखिए खौफनाक मंजर

लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि तेल प्योर वेजिटेरियन हैं तो जान लें कि कहीं उसमें ओमेगा 3 फैट एसिड तो नहीं है। दरअसल शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए कुछ तेलों में मछली से निकलने वाला ओमेगा 3 मिलाया जाता है।

दही

दही

दूध से दही बनाया जाता है, ये तो सब जानते हैं लेकिन इसको भी हम पूरी तरह से वेजिटेरियन नहीं मान सकते हैं। अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो जन लीजिए कि पैक पर लिखे इंग्रीडिएंट्स में जिलेटिन भी शामिल रहता है। ऐसे में यह वेजिटेरियन नहीं रह जाता है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story