TRENDING TAGS :
UP BJP Candidate List: यूपी की इन वीवीआईपी सीटों पर देश ही नहीं दुनियाभर की होंगीं निगाहें
UP BJP Candidate List: यूपी की वीवीआईपी सीटों वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फैजाबाद से लल्लू सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी और कन्नौज से सुब्रत पाठक को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
यूपी की इन वीवीआईपी सीटों पर देश ही नहीं दुनियाभर की होंगीं निगाहें: Photo- Social Media
UP BJP Candidate List: 2024 के लोकसभा चुनाव का बीजेपी ने शनिवार को शंखनाद कर दिया है। यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में 51 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी की इन वीवीआईपी सीटों पर देश ही नहीं दुनिया की निगाहें होंगी। जानिए इन वीवीआईपी सीटों पर बीजेपी ने किन्हें बनाया अपना उम्मीदवार।
Photo- Social Media
पहले बात पीएम मोदी के वाराणसी की-
वाराणसी से पीएम मोदी को तीसरी बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। पीएम मोदी ने 2014 में पहली बार यूपी के वाराणसी से चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद देश के प्रधानमंत्री बने। अब मोदी को फिर से वाराणसी से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी देश ही सबसे हाॅट सीट है। देश ही नहीं दुनियाभर की नजरें इस सीट पर टिकी होंगी।
Photo- Social Media
लखनऊ -राजनाथ सिंह
यूपी की लखनऊ सीट से एक बार फिर राजनाथ सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी भी कई बार सांसद रह चुके थे। अब इस सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिर से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। लखनउ भाजपा की मजबूत सीट मानी जाती है। यहां से भाजपा कई बार से लगातार चुनाव जीतती आ रही है। यूपी की इस वीवीआईपी सीट पर भी लोगों की नजरें होंगी।
Photo- Social Media
अमेठी से फिर स्मृति ईरानी
कभी कांग्रेस की परंपरागत रही यूपी की अमेठी सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराया था। अब भाजपा ने इस वीवीआईपी सीट पर फिर से स्मृति ईरानी पर ही विश्वास जताया है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से इस बार भी राहुल गांधी के ही चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में देश की इस वीवीआईपी सीट पर देश ही नहीं दुनिया भर की निगाहें रहेंगी।
Photo- Social Media
योगी के गोरखपुर से एक बार फिर रवि किशन
यूपी की गोरखपुर सीट वीवीआईपी सीटों में शुमार है। गोरखपुर सीएम योगी का गृह जनपद है। इससे सीएम योगी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। योगी इस सीट से पांच बार लगातार सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था। 2019 में इस सीट से भाजपा ने रवि किशन को अपना उम्मीदवार बनाया था। जो जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। भाजपा ने इस बार फिर इस सीट पर रवि किशन पर भरोसा जताया है। अब इस सीट पर देश ही नहीं दुनिया भर की नजरें टिकी होंगी।
फैजाबाद से एक बार फिर लल्लू सिंह
फैजाबाद से भाजपा ने अपने पुराने नेता और वर्तमान सांसद लल्लू सिंह को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। लल्लू सिंह फैजाबाद से कई बार सांसद रहे हैं। 2019 में भी भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार भी पार्टी ने उन्हें फैजाबाद से ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इस वीवीआईपी सीट पर यूपी ही नहीं देश और दुनिया की निगाहें होंगी।
मथुरा से हेमा मालिनी को फिर बनाया उम्मीदवार
इस बार मथुरा से हेमा मालिनी का टिकट कटने की चर्चाएं थीं लेकिन पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से मथुरा से ही मैदान में उतारा है। इस वीवीआईपी सीट पर फिर सबकी नजरें टिक गई हैं। इस सीट भाजपा के लिए यूपी की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।
कन्नौज से एक बार फिर सुब्रत पाठक
कन्नौज भी यूपी की वीवीआईपी सीटों में है। यहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं। सुब्रत पाठक इस सीट को भाजपा से छिना है। अब इस सीट पर देखना होगा कि सपा किसको अपना उम्मीदवार बनाती है। अगर अखिलेश यादव यहां से मैदान में आते हैं तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। अब देखना यह होगा की इस सीट पर सपा किसी अपना उम्मीदवार बनाती है।