×

खिल्ली का विषय बनीं सपा नेता की होर्डिंग्स, नहीं पता गणतंत्र-स्वतंत्रता दिवस में अंतर

By
Published on: 5 Aug 2017 8:15 AM GMT
खिल्ली का विषय बनीं सपा नेता की होर्डिंग्स, नहीं पता गणतंत्र-स्वतंत्रता दिवस में अंतर
X

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की लगाई गई गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं की होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ये होर्डिंग्स सपा विधायक सुरेश यादव और उनके सगे भाई धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कई सपा नेताओं द्वारा शहर के मुख्य पटेल तिराहा और बढ़ेल चौराहे सहित शहर के कई अन्य जगहों पर लगावाई गई हैं, जिन्हें देखकर कुछ लोग तो इन नेताओं की हंसी उड़ा रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बैठे-बिठाए एक बडा़ मुद्दा मिल गया है।

क्या कहना है बीजेपी विधायक का

बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने चुनावी मुद्दा बनाते हुए सपा पर वार किया है। उन्होंने कहा कि ये बाराबंकी के जिम्मेदार सपा विधायक सुरेश यादव हैं, जो दोबारा विधायक बने हैं। उन्हें जिम्मेदारी से ये होर्डिंग लगवानी थी।

वहीं जिले के भारतीय किसान यूनियन के नेता मुकेश सिंह ऐसे नेताओं द्वारा लगाई जा रही बड़ी-बड़ी होर्डिंग को नेताओं का चलन मान रहे हैं। उन्होंने कहा ये हमारे प्रदेश और देश का दुर्भाग्य है, जिन नेताओं के सहारे हमारा देश चल रहा है, उन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा ऐसे नेताओं को जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

सपा विधायक बोलने को नहीं तैयार

इस मामले पर विधायक सुरेश यादव वा पार्टी का कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चुनाव से पूर्व भी जब सपा सरकार थी, तो बाराबंकी के एसपी एमएलसी राजेश यादव द्वारा भी मोहर्रम पर मुस्लिमों को बधाई देने की होर्डिंग चर्चा में थी, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया था कि गम के मौके पर सपा नेता उन्हें बधाई कैसे दे सकते हैं?

Next Story