×

Hamirpur: खतरे के निशान पार पहुंची यमुना और बेतवा, डीएम ने टीम के साथ किया निरीक्षण

Flood In Hamirpur: हमीरपुर जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर और बेतवा खतरे के निशान के पास बह रही है। इससे मुख्यालय के आसपास के करीब 13 गांव प्रभावित हो रहे है।

Ravindra Singh
Published on: 24 Aug 2022 3:08 PM GMT
Yamuna and Betwa reached the danger mark, DM inspected with the team
X

हमीरपुर: खतरे के निशान पार पहुंची यमुना और बेतवा

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना (Yamuna) नदी खतरे के निशान से ऊपर और बेतवा (Betwa) खतरे के निशान के पास बह रही है। इससे मुख्यालय के आसपास के करीब 13 गांव प्रभावित हो रहे है। जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ इन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए सभी को सजग रहने के निर्देश जारी किए हैं।




हमीरपुर जिले में बाढ़ का कहर ( Flood In Hamirpur) एक बार फिर देखने को मिलने लगा है क्योकि लगातार बांधो से पानी छोड़ा जा रहा है अभी 5 बार पानी छोड़े जाने से बेतवा व यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर नीचे बह रही थी और अब फिर एक बार फिर पानी छोड़ा गया है।


यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही

अभी तक की बात की जाए तो माताटीला बांध से 3 लाख 90 हजार क्यूसेक व लहचूरा बांध से 1 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी को 2 मीटर और बढ़ा देगा।


वहीं बात की जाए यमुना नदी की तो धौहलपुर बांध से 10 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और यह खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर जाने का अनुमान है।हालांकि जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है और डीएम ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story