×

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार टैंकर ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 4 की मौत, 8 घायल

sujeetkumar
Published on: 4 April 2017 6:20 AM GMT
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार टैंकर ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 4 की मौत, 8 घायल
X

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज मंगलवार (4 अप्रैल) की सुबह 3 बजे एक टैंकर ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। घटना के वक्त टाटा मैजिक में करीब 18 लोग सवार थे। घायलों ने बताया कि गाड़ी का टायर पंचर होने पर उसे बदला जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार टैंकर ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें...महोबा रेल हादसा: सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- ट्रैक का हिस्सा था टूटा, जांच के लिए ATS टीम पहुंची

हादसे में 2 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे हुआ हादसा...

कैसे हुआ हादसा?

-टाटा मैजिक में 18 लोग स्वर थे। ये सभी खुर्जा से फरीदाबाद जा रहे थे।

-यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव दयान्तपुर अंडरपास के ऊपर गाड़ी का टायर पंचर हो गया।

-टायर बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी।

-टक्कर इतनी जोरदार दी थी, कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें...रेलवे की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, महाकौशल एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल

चार लोगों की मौके पर ही मौत

-टाटा मैजिक में सवार रामचरण, सोमपाल, महेंद्री और रूपवती की मौके पर ही मौत हो गई।

-पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें...ट्रेन की चपेट में आकर एक किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत, रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा

-इस घटना में 8 लोग घायल भी हुए हैं।

-घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

-पुलिस ने टैंकर चालक को गाड़ी सहित हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें घायलों की सूची...

इस घटना में घायल रामस्वरूप, नेमपाल, लक्ष्मण सिंह, पन्नालाल, रामलाल, दीनदयाल, मिथलेश, कुसुम का इलाज किया जा रहा है।

गाड़ियों को हटा कर ट्रैफिक किया गया सामान्य

-दुर्घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे की एक लेन को बंद कर दिया गया था।

-सुबह 4 बजे क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस-वे के इस रूट को साफ कर यातायात बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें...युवक ने दिनदहाड़े किराने की दुकान से चुराए लगभग डेढ़ लाख रूपए, CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

-इस संबंध में, जेवर थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि घटना में 4 लोगों की मौत हुई है।

-घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

-मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story