×

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, कई विदेशी सैलानी घायल

Yamuna Expressway Accident:घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। मंगलवार को इस एक्सप्रेस वे पर एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Jan 2023 5:52 AM GMT
Ballia Accident News Today
X

Ballia Accident News Today (Photo: Newstrack)

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो चुकी है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। खराब मौसम के कारण लगातार हाईवे पर सड़क हादसे हो रहे हैं। घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। मंगलवार को इस एक्सप्रेस वे पर एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक्सप्रेस वे पर करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

इनमें वो वाहन भी शामिल हैं, जिनमें विदेशी सैलानी सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायल लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब आधा दर्जन विदेशी सैलानी भी जख्मी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विदेश सैलानी काफी देर तक एंबुलेंस की राह देखते रहे। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन घटनास्थल की ओर एंबुलेंस को रवाना किया है। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात ठप हो चुका है।

इससे पहले कल यानी सोमवार सुबह तड़के चार बजे ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। हादसे में गलत दिशा में जा रही दूसरी कार डस्टर गाड़ी से टकरा गई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कन्नौज में बस एक्सप्रेस वे के नीचे गिरी

सोमवार को यूपी में कई सड़क हादसे हुए, जिनमें कन्नौज का हादसा काफी दर्दनाक था। यहां एक तेज रफ्तार में जा रही बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के नीचे जा गिरी। इस घटना में तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, बस में सवार 17 अन्य लोग घायल हो गए।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story