×

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना होगा और महंगा, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है टोल

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले लोग ज्यादा टोल का भुगतान करने के लिए तैयार रहे, प्राधिकरण टोल दरों में 5 फीसदी तक का इजाफा कर सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 29 Jan 2024 4:55 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2024 4:56 AM GMT)
Yamuna Expressway
X

Yamuna Expressway (Pic: Social Media)

Yamuna Expressway: आगरा से दिल्ली के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों झटका लगने वाला है, क्योंकि प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरों में इजाफा करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, यमुना प्राधिकरण की आज यानी सोमवार (29 जनवरी) को बैठक है। बैठक में टोल दरें पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, यदि प्रस्ताव पास हो जाता है, तो एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा।

यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल सागर की अध्यक्षता में आज की बैठक होगी। बैठक में करीब 30 प्रस्ताव रख जाने की उम्मीद है। बैठक यमुना प्राधिकरण के सभागार में सोमवार को दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। चेयरमैन अनिल सागर, सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और बोर्ड के सभी सदस्य शिरकत करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने रखरखाव के लिए किए जाने वाल कामों में खर्च बढ़ने पर वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव पर मुहर लगी तो सफर करने वालों की जेब पर बोझ और ज्यादा बढ़ जाएगा।

वर्तमान में कितना चुकाना पड़ रहा टोल

वर्तमान समय में यमुना एक्सप्रेस वे पर लाइट व्हीकल जैसे कार, वैन, जीप आदि से 2.60 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जा रहा है। कमर्शियल व्हीकल से 4.15 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल लिया जा रहा है। यदि ट्रक और बसों की बात करें तो 8.45 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूल किया जा रहा है। वहीं, ज्यादा हैवी व्हीकल को 12.90 रुपए प्रति किलोमीटर के रेट से भुगतान करना पड़ रहा है।

बता दें कि कुछ समय पहले ही यमुना एक्सप्रेस वे की स्पीड लिमिट को कम किया गया है, इसका कारण सर्दियों में कोहरे की वजह से होने वाले एक्सीडेंट हैं। वहीं दूसरी ओर एक्सप्रेस वे पर वेदर और स्पीड की जानकारी देने वाले साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट को रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story