×

Etawah News: यमुना नदी का बड़ा जलस्तर, लोगो के लिए बना संकट, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

Etawah News:इटावा से गुजर रही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 20 July 2023 5:52 AM GMT
Etawah News: यमुना नदी का बड़ा जलस्तर, लोगो के लिए बना संकट, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
X
Etawah News (photo: social media )

Etawah News: यूपी के इटावा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसकी वजह से जुड़ना नदी के आसपास रहने वाले लोगों पर आप संकट मंडराने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद का पानी श्मशान घाट के मुख्य द्वार तक पहुंच गया है, जिससे लोग काफी परेशान है।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग हो रहे परेशान

इटावा से गुजर रही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के लोग डरे सहमे हुए हैं। यमुना नदी के जल स्तर की बात की जाए तो इस वक्त नदी का जलस्तर 121.18 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। पानी अभी डेंजर लेवल से महज 74 सेंटीमीटर की दूरी पर है। अगर नदी का जलस्तर और बड़ा तो नदी के किनारे बसे आस-पास के गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। जिससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।

फिलहाल की बात की जाए तो अभी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर पानी आ गया है। जिससे लोगों के सामने अंतिम संस्कार करने का संकट आ सकता है। नदी का जलस्तर और बढ़ा तो नदी के किनारे बसे गांव में यमुना नदी का पानी पहुंच जाएगा। जिससे लोगों के सामने संकट आ सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की अपील

यमुना नदी के किनारे बने श्मशान घाट के आसपास रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसकी वजह से श्मशान घाट के मुख्य मार्ग तक पानी आ गया है। श्मशान घाट के मार्ग को अगर पक्का करवा दिया जाता है तो यहां आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। अगर कोई श्मशान घाट पर मुर्दे को लेकर आता है तो उसका अंतिम संस्कार बड़े ही मुश्किल के साथ किया जा सकेगा। प्रशासन से मांग करते हुए उन्होंने आगे कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रशासन श्मशान घाट पर मुर्दों को लेकर आने वाले लोगों के लिए कोई ऐसा इंतजाम करें, जिससे लोगों को परेशानी ना हो।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story