×

सीएम ने 46 को दिया यश भारती सम्‍मान, 11 लाख रुपए और प्रमाणपत्र

Newstrack
Published on: 21 March 2016 2:59 AM GMT
सीएम ने 46 को दिया यश भारती सम्‍मान, 11 लाख रुपए और प्रमाणपत्र
X

लखनऊ: यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने राज्य का नाम रोशन करने वाले 46 हस्तियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। सीएम ने पुरस्‍कार में कुल 11 लाख रुपए और प्रमाणपत्र भी दिए। साथ ही मशहूर गीत एवं संगीतकार समीर और अदम्य साहस एवं वीरता के क्षेत्र में विशिष्टि उपलब्धियां हासिल करने वाली अंजली मिश्रा को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया।

य‍श भारती सम्‍मान के दौरान सीएम अ‍खिलेश यादव व अन्‍य य‍श भारती सम्‍मान के दौरान सीएम अ‍खिलेश यादव व अन्‍य

पेंशन की घोषणा के बाद बढ़ा यश भारती पुरस्कार का क्रेज

-यश भारती पुरस्कार के लिए इस वर्ष 46 नामों का चयन किया गया था।

-विजेताओं को 50 हजार रुपए पेंशन दिए जाने की घोषणा के बाद यश भारती पुरस्कार के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ गया है।

-इसके लिए अंतिम समय में कुछ और नामों को शामिल किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें...यश भारती पुरस्कार: अमिताभ ने लगाया मनमानेपन का आरोप, दायर की याचिका

इनको मिला यश भारती पुरस्‍कार

साहित्य- अशोक चक्रधर, नाहीद आबदी, सुनील जोगी, गिरिजा शंकर, मोहम्मद इमरान खान, अनवार अहमद, गोपाल चतुर्वेदी

गायन- उस्ताद गुलाम मुस्तफा, अंकित तिवारी, कमला श्रीवास्तव (लोकगीत), इकबाल अहमद सिद्दीकी (गजल गायन), उस्ताद गुलशन भारती (गायन), सुरभि रंजन (गायन)

खेल- सर्वेश यादव (निशानेबाजी), वजीर अहमद खां (शतरंज), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), जगवीर सिंह (हाकी), मनु कुमारी पाल, श्याम गुप्ता, सुनील कुमार राणा, अनुज चौधरी, सुधा सिंह, लालजी यादव (कुश्ती), रुद्र प्रताप सिंह (क्रिकेट), मेजर एके सिंह (नौकायान), नरेंद्र सिंह राणा (पॉवर लिफ्टिंग), स्थवी अस्थाना (घुड़सवारी), विजय सिंह चौहान (खेल)

मेडिकल- डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. डी प्रभाकर, सुभाष गुप्ता, डॉ रविकांत

अभिनय- राजू श्रीवास्तव (हास्य कलाकार), दिनेश लाल निरहुआ (अभिनय)

शिक्षा- प्रोफेसर इमरान, नवाज देवबंदी (शिक्षा)

फिल्म निर्देशन- सुधीर मिश्र, विशाल भारद्वाज

इसके अलावा अनुराग कश्यप (संगीत निर्देशन), मधुकर त्रिवेदी (पत्रकारिता), हेमंत शर्मा (पत्रकारिता), चक्रेश कुमार जैन (हस्तशिल्प), अर्पणा कुमार, अरुणि‍मा सिन्हा (पर्वतारोह), अलीम उल्लाह सिद्दीकी (चित्रकारी) और कुमकुम आदर्श (कथक) को भी यश भारती अवार्ड दिया गया।

कुल 503 नामों में 46 को मिली संस्तुति

यश भारती सम्मान के लिए 503 नाम शामिल किए गए थे जिसमें से राज्य सांस्कृतिक विभाग ने 138 नामों को सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा था। सरकार ने 46 नामों को अपनी संस्तुति दी थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story