×

Lucknow News: यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा-'इस्लाम का जिहाद कैंसर की तरह फ़ैल रहा, हिन्दू पैदा करें अधिक बच्चे'

लखनऊ में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि 'आज संपूर्ण विश्व में इस्लाम का जिहाद कैंसर की तरह फैल गया है।

Shashwat Mishra
Reporter Shashwat MishraPublished By Shashi kant gautam
Published on: 17 Jun 2021 11:55 AM GMT
Yeti Narasimhanand Saraswati said- Jihad of Islam is spreading like cancer
X

यति नरसिंहानंद सरस्वती: फोटो- सोशल मीडिया  

Lucknow News: गुरुवार को अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर हिंदुओं को अपने धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से इस्लामिक जिहाद के विषय में 15 से 19 जून तक आयोजित होने वाली विश्व धर्म संसद के लिए सहयोग और समर्थन की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि इस्लाम का जिहाद कैंसर की तरह फैल रहा है। यति नरसिंहानंद सरस्वती गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम में पानी पीने से एक मुस्लिम लड़के की पिटाई के बाद चर्चा में आए थे।

'जिहाद कैंसर की तरह फैल गया'

लखनऊ में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि 'आज संपूर्ण विश्व में इस्लाम का जिहाद कैंसर की तरह फैल गया है। इस्लामिक जिहाद किसी एक व्यक्ति, पंथ, समुदाय या धर्म का शत्रु नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता का शत्रु है। इस्लाम के जिहादी दुनिया के हर उस मानव की हत्या करने के लिए कटिबद्ध हैं, जो कि उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं करता।' प्रेस वार्ता में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करके उन्हें अपने अस्तित्व की रक्षा करने योग्य बनाने का आह्वान भी किया।

शंकराचार्य से भी मिलेंगे

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि वे विश्व धर्म संसद के आयोजन के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य सहित सभी प्रतिष्ठित सनातनी धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मांगने के लिए निकले हैं। संतों के आशीर्वाद से विश्व धर्म संसद विश्व इतिहास की एक अलौकिक घटना बन सकती है। जहां से सम्पूर्ण मानवता का इतिहास एक नई करवट लेगा। यह एक सराहनीय पहल है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story