×

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किए रामलला के दर्शन, पढ़ें अयोध्या की बड़ी खबरें

देश के किसानों की खुशहाली को लेकर श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने 2022 तक किसानों की आय दो गुना होने का दावा किया

Newstrack
Published on: 15 March 2021 3:20 PM GMT
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किए रामलला के दर्शन, पढ़ें अयोध्या की बड़ी खबरें
X
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किए रामलला के दर्शन, पढ़ें अयोध्या की बड़ी खबरें

अयोध्या: देश के किसानों की खुशहाली को लेकर श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने 2022 तक किसानों की आय दो गुना होने का दावा किया और श्री रामलला के आशीर्वाद भी मांगा है। जिसके बाद हनुमान गढी पर भी बजरंगबली का भी दर्शन पूजन किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। सब का सपना था और आज साकार होने जा रहा है। निश्चित रूप से यहां आने के बाद में जो सुकून एहसास और अनुभूति हो रही है मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पूरे देश के अंदर शांति समृद्धि रे बनी और हर व्यक्ति खुशहाल हो और देश का किसान की खुशहाल हो जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है।

ये भी पढ़ें: झांसी: मंडलायुक्त का आदेश, पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान बनाएं कार्य योजना

किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य है उसको लेकर सरकार कार्य कर रही है और निश्चित रूप से यह पूरा होगा और किसान समृद्ध होगा तभी हमारा गांव भी समृद्ध होगा, जिसके बाद हमारा देश भी समृद्ध होगा और यही प्रार्थना करने आज अयोध्या आया हूं निश्चित रूप से भगवान श्री रामलला सबकी मनोकामना पूरी करेंगे। आगे कहा कि जो सदियों से हम लोग इंतजार कर रहे थे भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा वह हम सबके आंखों के सामने पूरा हो रहा है।

वसीम रिजवी का विरोध अयोध्या में भी हुआ

राम नगरी अयोध्या में भी शुरू हुआ वसीम रिजवी का विरोध। वसीम रिजवी के नजदीकी रहे शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य व बहू बेगम मकबरा के मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया भी उतरे वसीम रिजवी के विरोध में। कहा वसीम विरोध होना ही चाहिए। वसीम रिजवी के विरोध में मुस्लिमों ने कोठापारचा गली में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन। टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना समसुल कादरी का बयान।वसीम रिजवी को बताया शैतान व नालायक। कहा वसीम रिजवी की हो गिरफ्तारी। मुस्लिमों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन। वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है याचिका। कुरान से 22 आएतो को हटाने की दाखिल की है याचिका।

पाइप लाइन से घरेलू गैस की सुविधा शुरू

शहरवासियों को जल्द मिलेगी पाइप लाइन से घरेलू गैस की सुविधा। ग्रीन गैस लिमिटेड शहर में लगाएगा गैस पाइप लाइन। घरों में पहुंचेगा पाइप लाइन से घरेलू गैस।ग्रीन गैस लिमिटेड देवकाली के साकेतपुरी कॉलोनी में लगाएगा प्लांट।नगर आयुक्त विशाल सिंह का बयान। शहर के सुनियोजित विकास में ईधन की महत्वपूर्ण भूमिका।प्रथम फेज में सुनियोजित विकसित कॉलोनी में लगाई जाएगी गैस पाइप लाइन। नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएगी गैस पाइपलाइन।

कमिश्नर ने की विकास कार्यों की मंडली समीक्षा

कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने की मंडलीय समीक्षा बैठक। शासन के प्राथमिकता के 63 विकास कार्यों की गई समीक्षा।लघु सिंचाई विभाग द्वारा बोरिंग व चेक डैम निर्माण के मामले में कमिश्नर ने अधिकारियों को दी चेतावनी। पूरी तैयारियों के साथ आएं अधिकारी अन्यथा संबंधित कार्यालय के बाबुओं को बुलाया जाएगा बैठक में। बिजली बिलों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश। सेतु निगम के 12 बड़े पुल व 4 छोटे पुल को यथाशीघ्र पूरे करने के निर्देश। बैठक में मंडल के पांचों जिलों अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व आंबेडकरनगर के डीएम सीडीओ व संबंधित विभाग के अधिकारी रहे मौजूद। आयुक्त सभागार में हुई समीक्षा बैठक।

महिला आयोग करेगी सुनवाई दो दिवसीय

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा द17 मार्च व 18 मार्च को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय महिला जनसुनवाई समीक्षा बैठक कार्यक्रम सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के साथ प्रतिभाग करेंगी। उक्त कार्यक्रम के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी अयोध्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टाप सेन्टर व महिला शक्ति केन्द्र को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बिकरु कांड में पुलिस का शिकंजा: विकास दुबे का बहनोई गिरफ्तार, लगा है ये आरोप

मिशन शक्ति अभियान में आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई

डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 15 मार्च, को ‘‘ मिशन शक्ति के लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति हेतु नारी शिक्षा एक प्रबल माध्यम‘‘ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई वक्ता का0सु0 साकेत पी0जी0 कालेज शिक्षा विभाग की डाॅ0 शिखा वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा जब नारी शिक्षित हांेगी। शिक्षा मानसिक तौर पर मजबूत करती है। शिक्षा से सन्तुलित भोजन की जानकारी और भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने के लिए सम्बल प्रदान करती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिक्षा के कारण समझना आसान होगा। शिक्षा व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करती है। कार्यक्रम अध्यक्षता सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने किया।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story