×

UP News: यूपी के 900 मदरसों और दरगाहों में होगा योगा, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा को मिली ये जिम्मेदारी

UP News: इस बार उत्तर प्रदेश के मदरसों और दरगाहों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा दरगाह और मदरसों में योग करवाएगा।

Jugul Kishor
Published on: 3 Jun 2023 1:15 PM GMT (Updated on: 3 Jun 2023 1:17 PM GMT)
UP News: यूपी के 900 मदरसों और दरगाहों में होगा योगा, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा को मिली ये जिम्मेदारी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP News: देश में हर साल अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पत्येक साल 21 जून को मनाया जाता है। लेकिन, इस बार का योग दिवस उत्तर प्रदेश में खास होने जा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश के मदरसों और दरगाहों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा दरगाह और मदरसों में योग करवाएगा। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

900 मदरसों व दरगाहों में होगा योग

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम मोर्चा महाजनसंपर्क अभियान के तहत 400 कार्यक्रम प्रमुखों के साथ उत्तर प्रदेश के 900 मदरसों और दरगाहों में योग के कार्यक्रम करेगा। इस योग कार्यक्रम के दौरान भाजपा मुस्लिम मोर्चा, सूफी विचारधारा के लोग मदरसों में जाएंगे और योग करवाएंगे। योग के माध्यम से भाजपा मुस्लिमों को जोड़ने की तैयारी करेगी। बीजेपी मुस्लिम मोर्चा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

30 जून तक चलेगा भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान की शुरूआत 30 मई को हो चुकी है जो कि 30 जून तक चलेगा। जनसंपर्क के इस महाअभियान के तहत भाजपा के सांसद विधायक, मंत्री शामिल हो रहे हैं और मोदी सरकार की अपलब्धियों के बारे में जनता को बता रहे हैं।

2015 में योग दिवस की हुई थी शुरूआत

बता दें कि अतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। देश भर योग से जुड़ कार्यक्रम होते हैं। कार्यक्रमों में लोगों न केवल योग के बारे में बताया जाता है बल्कि लोगों को योग के लिए जागरूक भी किया जाता है। क्योंकि योग करने से आप अपने शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। 21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद योग दिवस की शुरूआत की गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story