×

Yogi Cabinet 2.0: तो क्या भाजपा जाटों को डिप्टी सीएम का देगी तोहफा! जानें किसकी हो सकती है ताजपोशी

Yogi Cabinet 2.0: प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 March 2022 9:24 AM GMT (Updated on: 16 March 2022 9:39 AM GMT)
Uttarakhand: उत्तराखंड में कल होगा विधायकों का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी
X

भारतीय जनता पार्टी (Photo - Social Media )

Yogi Cabinet 2.0: प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 2024 मिशन के तहत इस बार योगी के मंत्रिमंडल में पश्चिम उप्र को बड़े प्रतिनिधि‌त्व के रुप में डिप्टी सीएम (Deputy CM) की सौगात मिल सकती है। वैसे, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा (BJP) यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के किसी जाट नेता की डिप्टी सीएम के रुप में ताजपोशी कर जाट कार्ड भी खेल सकती है।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले यही कहा जा रहा था कि प्रदेश में सपा-रालोद गठबन्धन (SP-RLD alliance) की सरकार बनने पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सीएम तो जयंत चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे। ऐसे में भाजपा (BJP) पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के किसी जाट नेता को डिप्टी सीएम बनाकर जयंत चौधरी के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।

भाजपा तीन में से दो सीटे निकाल पाने में सफल हो गई

दरअसल, ताजा विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में भाजपा (BJP) के लिए जाट बाहुल्य पश्चिमी यूपी सबसे बड़ी चुनौती थी। वजह थी किसान आंदोलन,जिसमें क्षेत्र के जाट सक्रिय रुप से शामिल थे। क्योंकि लंबे समय तक कृषि कानून के खिलाफ किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर धरना चला, जिसके बाद भाजपा भी भयभीत थी। पश्चिमी यूपी की 71 सीटों का चुनाव भाजपा के पूरे संगठन के लिए सबसे मुश्किल था। तमाम चुनौतियों के बावजूद भाजपा ने पश्चिमी यूपी की 71 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की। खास बात यह कि बागपत जनपद जैसे रालोद के गढ़ से इस बार भी भाजपा तीन में से दो सीटे निकाल पाने में सफल हो गई। जबकि यहां किसान आंदोलन का भी काफी असर बताया जा रहा था।

डिप्टी सीएम पद के लिए सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान का नाम

भाजपा के सामने दिक्कत यह है कि उसे यहां ऐसा कोई कद्दावर जाट चेहरा नजर नही आ रहा है, जिसकी डिप्टी सीएम पद पर ताजपोशी की जा सके। वैसे, बागपत सांसद सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान का नाम कुछ लोग उछाल रहे हैं। इनमें बागपत सांसद सत्यपाल सिंह की दावेदारी अधिक मजबूत दिख रही है। क्योंकि सत्यपाल सिंह के संसदीय क्षेत्र की तीन सीटे मोदीनगर, बागपत, बड़ौत भाजपा (BJP) जीतने में सफल रही है। जबकि मुजफ्फरनगर जैसे जाट बाहुल्य इलाके में जहां से केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान आते हैं, भाजपा छह में से केवल दो ही सीटें जीत पाई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story