×

सपा-बसपा के गुंडा एलिमेंट को समाप्त किया : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज दुश्मन की आंख में आंख डालकर बात करते हैं तो विपक्षी दलों को बैचनी होती है। 2014 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर इसबार बीजेपी उत्तर प्रदेश में जीतने जा रही है।

Aditya Mishra
Published on: 24 March 2019 11:05 AM
सपा-बसपा के गुंडा एलिमेंट को समाप्त किया : योगी आदित्यनाथ
X

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा का गुंडा एलिमेंट काम करता था। दो वर्ष के उनके कार्यकाल में उसे समाप्त किया गया। जनता की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि प्रदेश अब पूरी तरह से गुंडा मुक्त है। किसानों व्यापारी को राहत मिली है। सहारनपुर जो दंगों के नाम से जाना जाता था अब यहां विकास हो रहा है।

सहारनपुर में योगी आदित्यनाथ ने माता शाकम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद चुनावी रैली को आसम्बोधित करते हुये कहा कि सपा बसपा के राज में जो गुंडा एलिमेंट उत्तर प्रदेश में काम करता था उसे समाप्त करने का काम 2 साल में बीजेपी सरकार ने किया है। इन दो सालों में उत्तर प्रदेश को गुंडा मुक्त करने में सरकार ने कोई कमी नही छोड़ी है।

गुंडा या तो जेल में है या श्री राम को प्यारा हो गया। भाजपा सरकार ने कई कल्याण कारी योजनाओं को चलाकर प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी की बात करें तो किसानों के कर्ज माफ करने का काम केवल बीजेपी सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज दुश्मन की आंख में आंख डालकर बात करते हैं तो विपक्षी दलों को बैचनी होती है। 2014 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर इसबार बीजेपी उत्तर प्रदेश में जीतने जा रही है। अपने पूरे भाषण में योगी आदित्नाथ ने किसान और क्राइम पर ही फोकस रखा।

ये भी पढ़ें...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- घृणित मानसिकता की राजनीति

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!