×

Yogi Adityanath Birthday: योगी के ऐसे बड़े फैसले, जो दुसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए बने सीख

Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहे जा रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 5 Jun 2022 1:21 AM GMT (Updated on: 5 Jun 2022 1:50 AM GMT)
CM yogi adityanath best decision
X

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- न्यूजट्रैक)

Yogi Adityanath Birthday: देश में हार्ड हिंदुत्व का चेहरा बन चुके योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का आज जन्म दिन है। पहले कार्यकाल के बाद अपने दूसरे कार्यकाल (Yogi Government 2.0) के ढाई महीने पूरे कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री (UP Chief Minister) कहे जा रहे हैं।

दरअसल, उन्होंने उन सब कामों को पूरा किया है जो हिन्दू जनमानस को पसंद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाया वहीं गोहत्या पर नकेल लगाने का भी काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार में जबरन या धोखे से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया जिसे बाद में भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी लागू किया है।

सीएम योगी (फोटो- न्यूजट्रैक)

1- 37 वर्षो बाद यूपी में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई

इस साल जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा को जितवाया तो उन्होंने 37 सालों बाद एक नया रिकार्ड बनाया। और कांग्रेस के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के रिकार्ड की बराबरी की है। इसके पहले लगातार गैर कांग्रेसी किसी भी सरकार के किसी भी मुख्यमंत्री ने यह करिश्मा नहीं किया। यही नहीं इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए रिकार्ड सीटों को भी जितवाने का काम किया।

2- गो हत्या के खिलाफ बनाया कानून

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में पहली बार गोहत्या कानून (Cow Slaughter Prevention Laws) के खिलाफ बेहद कड़ा कानून बनाने का काम किया। यूपी की तर्ज पर कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार ने भी इसे लागू किया है। इसी तरह हरियाणा की खट्टर सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे अपने राज्यों में अपनाया है। अब जल्द ही इसे बिहार सरकार भी लागू करवाने की तैयारी में है।

3- अपराधियों के अवैध निर्माणों पर चलवाया बुलडोजर

योगी आदित्यनाथ जब पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड (Bikru Kand) के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के घर पर बुलडोजर चलवाने का काम किया। हांलाकि पहले उनके इस कदम की आलोचना हुई पर बाद में अन्य अपराधियों के घरों पर भी जब बुलडोजर (Bulldozer) चला तो प्रदेश की जनता ने इसे खूब पंसद किया। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में उन्हे बुलडोजर बाबा कह कर नवाजा तो यह नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि अब योगी आदित्यनाथ को लोग 'बुलडोजर बाबा' कहने लगेे हैं।

4- नोएडा जाने का मिथक योगी आदित्यनाथ ने ही तोड़ा

योगी आदित्यनाथ के पहले जो भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता था तो वह नोएडा (Noida) जाने से इसलिए डरता था कि वहां जाने के बाद प्रदेश की सत्ता उसके हाथ से निकल जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिछले कार्यकाल में कई बार नोएडा गए और इस मिथक को तोड़ते हुए फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने यह हिम्मत दिखाने का साहस नही किया।

5- उपद्रवियों से सम्पत्ति की वसूली

सीएए कानून के खिलाफ जब लखनऊ में धरना प्रदर्षन और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे शहर में पोस्टर लगवाए कि ऐसे सभी दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के साथ ही उनसे सार्वजनिक और सरकारी सम्पत्ति के नुकसान की वसूली भी की जाएगी। यह कानून इतना बेहतरीन लगा कि हरियाणा सरकार ने भी इसे अपनाने का काम किया। वहीं गुजरात के मुख्यमत्रंी विजय रूपाणी ने भी इसे अपनाया है।

6- मुगलों के रखे गए शहरों के नाम भी बदले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उन शहरों के नाम बदलने का भी काम किया जो मुगलों के समय रखे गए थें और जिनसे गुलामी की बू आती थी। योगी सरकार में ही इलाहाबाद प्रयागराज, फैजाबाद अयोध्या,आगरा का मुगल म्युजियम शिवाजी म्युजियम रखा तो उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी कई जिलों के नाम बदलने जा रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story