×

दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर उनकी प्रतिभा का संपूर्ण लाभ लें : योगी

Rishi
Published on: 3 Feb 2018 3:58 PM GMT
दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर उनकी प्रतिभा का संपूर्ण लाभ लें : योगी
X

रामपुर : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण करने जिला रामपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांगजनों से बातचीत का अवसर दिया। इसके लिए उनका हार्दिक धन्यवाद। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक दिव्यांग में और सृष्टि की प्रत्येक रचना में दिव्य शक्ति निहित है। जो प्रोत्साहन के अधिकारी हैं। उसकी प्रतिभा को थोड़ा सा प्रोत्साहन या सहयोग देने से समाज के लिए योग्य हो सकती है।

उन्होंने अवतारों की परंपरा की बात करते हुए बामन अवतार और अष्टावक्र ऋषि का उदाहरण दिया। कहा कि उन्होंने अपने दिव्य ब्रहम ज्ञान से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। दुनिया के सबसे बड़े भौतिक विज्ञानी स्टीफन हाकिंस अष्टावक्र के वर्तमान अवतार के रूप में जिन रहस्यों का तर्कों के साथ ज्ञान दिया है वह अद्भुत सराहनीय है।

ये भी देखें : सीएम योगी व आठ अन्य के प्रकरण में दाखिल याचिका खारिज

सीएम ने कहा हर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा छिपी है जन्म से या उसके बाद कुछ कमी है। तो उन्हें उपकरणों से सपोर्ट देकर उनकी दिव्य शक्तियों का समाज को फायदा मिल सकता है। इसी के तहत 33 सौ उपकरण आज प्रदान किये जा रहे हैं। विभाग ने ऐसे देखने सुनने में अक्षम दिव्यांगों के लिए छह लाख रूपये से इलाज की सुविधा प्रदान की है। उनकी अक्षमता साध्य है इस कमी को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर उनकी प्रतिभा का सम्पूर्ण लाभ ले सकें। दिव्यांगों की अपूर्व प्रतिभा देखकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिव्यांग कहा और दिव्यांगों ने हमेशा अपनी शक्ति का लोहा मनवाया। पेंशन 3 सौ से पांच सौ रूपये कर दी गई।

योगी ने कहा रामपुर के कमजोरों, दलितों, व्यापारियों और गरीबों को लूटा है उनके लिए यहां जगह नहीं रहेगी। उन्हें अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जायेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति जबरन हटाने और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति के अपमान का कुत्सित प्रयास होने की बात कही। गरीबों को जेल बनाने के नाम पर परेशानी हुई थी। इस प्रकार की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। हमारी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुशासन और विकास के साथ जोड़ने के लिए आई है। उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ सख्ती से कार्य करेगी।

सीएम योगी ने कहा 2022 तक कोई भी गरीब बगैर आशियाने के नहीं रहेगा ऐसा पीएम मोदी ने बजट पेश किया। सपा और बसपा जो कार्य 15 वर्षों में नहीं कर पाई उसे 10 महीनों में हमने 885000 लोगों को आवास देने का कार्य किया। एक लाख करोड़ रूपये सीधे 36 हजार किसानेां के खातों में भेजने का कार्य किया। पिछले वर्षों का 25 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया।

योगी ने कहा मोदी सरकार और हमारी सरकार आपके आदर्शों को पूरा करना अपना दायित्व समझती है। आज कोई यह नहीं कह सकता कि चेहरा देखकर काम हो रहा है। उप्र की 22 करोड़ की जनता को स्वास्थ्य बीमा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सूबे में अपार रोजगार और बड़े पैमाने पर नौजवानों की भर्तियां की जायेंगी और किसी ने उसकी योग्यता को दरकिनार किया तो उसकी जगह जेल होगी। आज कोई अन्याय नहीं कर सकता और जिन्होंने लोक सेवा आयोग व अन्य परीक्षाओं के माध्यम से अन्याय किया है वह भी अपनी जगह तलाश लें। विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। 280 लोकसभा सीटों पर ऐसे बड़े बड़े कैम्प आयोजित हो चुके हैं जिनमें लाखों दिव्यांगों को एक नई दिशा देने का कार्य हुआ है। कहां जाता था पहले यह पैसा, कौन लोग कैसे खा जाते थे यह पैसा? केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा या बसपा यह करती थी। इन्हेांने जाति के आधार पर राजनीति की। गांव और किसान इनके एजेन्डे में कभी नहीं रहा। महिलाओं का सम्मान नहीं था।

उन्होंने कहा आज उसी का परिणाम है जनता ने भाजपा को 19 राज्यों में सरकार बनाने में सहयोग किया है। किसानों को आजादी के बाद से पहली बार हो रहा है कि उन्हें डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिल रहा है। दिव्यांगजनों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनवा दें, अगर आवास नहीं है तो उन्हें एक एक आवास दिलवाने की भी व्यवस्था करवा दें। कोई गरीब भूखों न मरे हर एक को उसका लाभ दीजिए यह व्यवस्था होनी चाहिए। जब समाज के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली होगी तो प्रदेश और देश की खुशहाली होगी। इसके लिए सबको मिलकर चलना होगा। जिले की चीनी मिल के कागजात की जांच कर अगर इस वर्ष सीजन अच्छा चला तो अगले वर्ष इसमें भी पैसा देंगे। बहुत कार्ययोजना के साथ हमलोग रामपुर में आ रहे हैं। भाजपा यानी राष्ट्रवादी पार्टी को अपना समर्थन बनाये रखिए। उप्र के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देने की अपील की।

विरोध भी देखा योगी ने

कुछ महिलाओं का कहना था कि पात्र होते हुए भी उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर आयुक्त मुरादाबाद मण्डल, नवागत जिलाधिकारी, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था को चाक चैबन्द करने में लगे रहे। योगी ने संबोधन से पूर्व बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story