×

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी मां से मिलेगें योगी

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद कल तीन मई को पहली बार अपने गांव जा रहे हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 2 May 2022 6:27 AM GMT
Cm yogi aadityanath
X
सीएम योगी आदित्यनाथ (Social media)

Yogi Adityanath: उत्तराखंड मे जन्म लेकर यूपी को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद कल तीन मई को पहली बार अपने गांव जा रहे हैं। यहां तक कि अपने पिता के निधन पर भी वहां नहीं जा सके थें। तब यूपी में कोरोना का कहर अपने चरम पर था जिसके चलते उन्होंने पिता के अंतिम संस्कार में न जाने का बड़ा फैसला लिया था।

योगी आदित्यनाथ पांच साल पहले चुनाव प्रचार के सिलसिले में जब उत्तराखंड आए थे तब अपनी मां से मिले थे। इसके बाद यह पहला अवसर होगा जब वह अपनी मां से मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचेंगे। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। वह यहां आकर अपनी मां से आर्शीवाद भी लेगें।

योगी के इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह है और मां के अलावा बहन और बहनोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यमकेश्वर के बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में उनके आगमन को लेकर मंच निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

योगी आदित्यनाथ का पूर्व का नाम अजय सिंह बिष्ट था पर अयोध्या आंदोलन के दौरान उन्होंने दीक्षा लेकर पूरी तरह से इसमें भाग लिया। इससे पहले 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।

1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद इन्होंने ऋषिकेश में पुनः विज्ञान स्नातकोत्तर में प्रवेश तो लिया 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने आए थें।

जहां पर उन्होंने अपने रिष्तेदार मंहत अवैद्यनाथ दीक्षा ली।इसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। 1998 में पहली बार गोरखपुर से पहली बार 26 साल की उम्र में सांसद बने। इसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते रहे। फिर 2017 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2022 में एक बार फिर यूपी के मुख्यमंत्री बने।

योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर गांव में उनकी मां सावित्री देवी, भाई मानवेंद्र, महेंद्र बिष्ट का परिवार रहता है। समीप के गांव कोठार में उनकी बड़ी बहन शशि पयाल और बहनोई पूरण सिंह पयाल रहते हैं। योगी की चचेरी बहन मुन्नी देवी अपने पति के साथ पहुंचीं हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story