×

Yogi Cabinet Expansion: आज शाम 5:30 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये हैं संभावित नाम, देखें

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आज योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, कई महीनों से कैबिनेट विस्तार की चल रही खबरों के बीच अब ये फाइनल हो गया है।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 26 Sep 2021 7:18 AM GMT (Updated on: 26 Sep 2021 9:56 AM GMT)
Yogi Cabinet Expansion: आज शाम 5:30 बजे होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये हैं संभावित नाम, देखें
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले आज शाम 5.30 बजे योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, कई महीनों से कैबिनेट विस्तार की चल रही खबरों के बीच अब ये फाइनल हो गया है। राजभवन में शाम साढ़े पांच बजे नए मंत्री गांधी सभागार में थपथ लेंगे, जिसमें 6 से 7 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। कैबिनेट विस्तार से योगी सरकार जातीय समीकरण को भी साधने का काम करेगी। बताते चलें कि यूपी में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्यमंत्री हैं। 7 जगह खाली हैं।

नए मंत्रियों के संभावित नाम

जो आज मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं उनमें- जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार का नाम शामिल है। इसके साथ ही पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, निषाद पार्टी के अध्यक्ष और बीजेपी सहयोगी संजय निषाद, आईएएस अधिकारी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए एके शर्मा, जेपीएस राठौर के नाम की भी खूब चर्चा थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यहीं सातों नाम फाइनल किए गए हैं, फिलहाल अब थोड़ी देर बाद यह पता चल जाएगा कि किसे गद्दी मिली और किसके हाथ मायूसी लगी है।

नए मंत्रियों को जानिए

जेपी नड्डा संग जितिन प्रसाद (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कौन हैं जितिन प्रसाद (Kaun Hai Jitin Prasada)

अभी कुछ ही महीने पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की एंट्री बीजेपी में ब्राह्मण नेता के तौर पर हुई है। विकास दुबे और अन्य ब्राम्हणों की हत्या के बाद बीजेपी से नाराजगी की खबरों के बीच भाजपा आलाकमान ने उन्हें कांग्रेस से तोड़कर अपने पाले में किया है, उनके भी मंत्री बनने की पूरी संभावना है।

जितिन को विरासत में मिली राजनीति

जितिन को राजनीति अपने पिता से विरासत में मिली। पिता के निधन के वक्त जितिन 26 साल के थे। पार्टी ने उन्हें यूथ कांग्रेस का महासचिव बना दिया। यहां से उन्होंने करीब से राजनीति का ककहरा सीखना शुरू किया और 2004 में महज 30 साल की उम्र में उन्हें पार्टी ने पिता की परंपरागत सीट शाहजहांपुर से लोकसभा उम्मीदवार बना दिया। पुश्तैनी सीट से चुनाव लड़ रहे जितिन के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ गईं और उन्होंने 34.83 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की।

इसके बाद साल 2008 में उन्हें इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया। जितिन उस वक्त अपने लोकसभा क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे और सुलभ थे। कोई भी कभी भी 'प्रसाद भवन' जाकर उनसे मिल सकता था और अपनी बात कह सकता था। 2009 के लोकसभा चुनाव भी वह जीतकर संसद पहुंच और केंद्रीय मंत्री बने। इसके बाद मोदी लहर में वह लगातार 2014, 2017 और 2019 के चुनाव हारे।

संजय गोंड़ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड़

सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजीव सिंह गोंड़ उर्फ संजय गोंड़ को मंत्री बनाने की चर्चा तेज हो गई है। संजय गोंड अनुसूचित जनजाति से आते हैं, अपनी सादगी के लिए चर्चित रहते हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत कई जिलों में अच्छी तादाद में मौजूद गोंड़ जाति को साधने के लिए भाजपा उन्हें मंत्री बना सकती है। इससे पहले इस समुदाय के विजय सिंह गोंड़ भी सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ के बेटे को चुनाव हराकर वर्ष 2017 में पहली बार विधायक बने संजीव सिंह गोंड़ अनुसूचित जनजाति से भाजपा के एकमात्र विधायक हैं। बता दें कि वर्ष 2017 में यूपी विधानसभा की दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई थीं।

संगीता बलवंत बिंद (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संगीता बलवंत बिंद

संगीता बलवंत बिंद की बात करें तो गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं. पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं. पहली बार विधायक चुनी गई हैं। छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं। संगीता युवा नेता हैं और करीब 42 साल की हैं।

धर्मवीर प्रजापति

धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं. जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने। ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

छत्रपाल सिंह गंगवार (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

छत्रपाल सिंह गंगवार

छत्रपाल सिंह गंगवार के मंत्री बनने की संभवना है वे, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं. 1980 से RSS में हैं, RSS के प्रचारक रह चुके हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story