×

Yogi Cabinet Meeting : योगी कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, परिवहन विभाग में होगी सिपाहियों की भर्ती

Yogi Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 30 Aug 2022 7:29 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2022 12:17 PM GMT)
CM Yogi Adityanath
X

Yogi Cabinet Meeting

Click the Play button to listen to article

Yogi Government Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार (30 अगस्त) को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। जिनमें किसानों के लिए सिंचाई, परिवहन और स्वास्थ्य को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब 744 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी।

साथ ही, परिवहन विभाग में लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन (Learning License Online in UP) होंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में 2100 शासकीय ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। एक नलकूप से 50 हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी। चिकित्सा विभाग के दो अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।

इसी प्रकार लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते दिए जाने को लेकर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही अस्पताल कर्मचारियों की संख्या से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ है।

कृषि विभाग द्वारा-किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय :

- प्रदेश के 62 जिलों ने 2100 नवीन राजकीय नलकूप लगाए जाने को मंजूरी, 2023/24 के अंत तक योजना पूरी होगी। एक नलकूप 50 हेक्टेयर खेत की सिंचाई करेगा।

- वर्तमान मानसून को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा 2 लाख क्विंटल डोरिया सरसों की प्रजाति का नि:शुल्क वितरण को मंजूरी दी गई। प्राथमिकता के आधार पर जनपदो में वितरण होगी।

- पीएम किसान निधि अंतर्गत रजिस्टर्ड किसानों को ब्लॉक स्तर पर पहले आओ-पहले पाओ के अंतर्गत वितरण होगा

- प्रदेश में राज्य अध्यापक पुरस्कार के नियम में बदलाव को मंजूरी मिली। 5 सितंबर की बजाय आगे तिथि घोषित होगी। नई पद्धति में कुल 18 अलग अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार। - राजकीय मेडिकल कॉलेज व अन्य शासकीय मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 10 हजार नए पदों के सृजन को मंजूरी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story