×

Yogi 2.0 Cabinet: योगी कैबिनेट में बेबी रानी मौर्य व योगेंद्र उपाध्याय शामिल, मंत्री बनने पर एक के घर में उत्साह और एक में पसरा सन्नाटा

Yogi 2.0 Cabinet: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में आगरा को बड़ी जगह मिली है। बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय को योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 25 March 2022 2:37 PM GMT
Baby Rani Maurya and Yogendra Upadhyay joins in Yogi cabinet
X

योगेंद्र उपाध्याय और बेबी रानी मौर्य। 

Yogi 2.0 Cabinet: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में आगरा को बड़ी जगह मिली है। बेबी रानी मौर्य (baby rani maurya) और योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) को योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में शामिल किया गया है।

योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के मंत्री बनने की जानकारी मिलते ही परिवार और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विधायक योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के सदस्यों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के मंत्री बनने की बधाई दी।

इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की। योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) की धर्मपत्नी प्रीति उपाध्याय का कहना है कि योगेंद्र उपाध्याय को उनकी मेहनत का फल मिला है। आगरा को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। एक ओर जहां विधायक योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) के घर पर समर्थकों की भीड़ और आतिशबाजी हो रही थी ।

बेबी रानी मौर्य के घर में पसरा सन्नाटा

तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार में मंत्री बनी बेबी रानी मौर्य (baby rani maurya) के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक बनी बेबी रानी मौर्य (baby rani maurya) योगी मंत्रीमंडल में शामिल में हो गई है। बेबी रानी मौर्य (baby rani maurya) पहली बार विधायक बनी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी किरण प्रभा केसरी को मात दी और 76,608 वोटों से जीत हासिल की।

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य

बेबीरानी मौर्य (baby rani maurya) बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इनके नाम आगरा की पहली महिला मेयर बनने का रिकॉर्ड है। 2018 में उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। सितंबर 2021 में बेबी रानी मौर्य (baby rani maurya) को राज्यपाल पद से हटाकर बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया ।

योगेंद्र उपाध्याय ने तीसरी बार जीत की हासिल

आगरा दक्षिण सीट (Agra South seat) पर भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रिक बनाई। उन्होंने सपा के विनय अग्रवाल को 56,622 मतों से हराया। बसपा के रवि भारद्वाज यहां तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस समेत अन्य सात प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सके।

योगेंद्र ने छात्र जीवन से की थी राजनीति की शुरूआत

आगरा दक्षिण सीट पर भाजपा प्रत्याशी का सीधा मुकाबला सपा से रहा। यहां दो बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने प्रदेश सरकार के विकास, कानून व्यवस्था व सुशासन के साथ अपने क्षेत्र में कराए विकास कार्यों को मुद्दा बनाया। योगेंद्र को 52.39 फीसदी मत मिले, जबकि सपा के विनय अग्रवाल 25.23 फीसदी वोट ही पा सके। दक्षिण सीट पर दलित और मुस्लिम वोटों की बहुलता के बाद भी बसपा के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 18.32 फीसदी मत मिले। योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद वो भाजयुमो में पदाधिकारी रहे। योगेन्द्र उपाध्याय अपने समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय है ।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story