×

5 बजे से लखनऊ की कॉलोनी में होने लगी सफाई, नगर विकास मंत्री AK शर्मा के आदेशों का दिखा असर

Arvind Kumar Sharma Lucknow: नगर विकास मंत्री एके शर्मा के इस आदेश का असर शुक्रवार सुबह ही देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही लखनऊ नगर निगम के सफाई कर्मचारी कॉलोनियों में सफाई करते नज़र आए।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 April 2022 2:54 AM GMT
5 बजे से लखनऊ की कॉलोनी में होने लगी सफाई, नगर विकास मंत्री AK शर्मा के आदेशों का दिखा असर
X

Arvind Kumar Sharma Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल गठन के बाद मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री भी एक्शन मोड में बाजार आ रहे हैं। ऐसे में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम को शहर की कॉलोनियों में सुबह के समय से ही साफ-सफाई को लेकर आदेश देते हुए निर्देशित किया था।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा के इस आदेश का असर शुक्रवार सुबह ही देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही लखनऊ नगर निगम के सफाई कर्मचारी कॉलोनियों में सफाई करते नज़र आए।


इस मौके पर कॉलोनियों में सफाई कर रहे कर्मचारियों से बात करने पर उन्होनें कहा कि वह पहले भी प्रतिदिन सुबह सफाई करते थे लेकिन सरकारी आदेश के नाद अब वह लोग सुबह के समय थोड़ा और जल्दी सफाई का काम शुरू करने लगे हैं।


नगर विकास मंत्री ने बीते दिन नगर निगम को राजधानी में सफाई कार्यों को लेकर विशेष रूप से आदेश भेज गया था, जिसके बाद आज से ही नगर निगम लखनऊ अलर्ट मोड पर दिख रहा है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2.0 की सरकार सत्ता संभालने के बाद से लगातार एक्शन मोड में है। एक ओर जहां योगी आदित्यनाथ द्वारा मंत्रियों को उनके कामकाज को लेकर निर्देशित किया गया है।


वहीं दूसरी ओर बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर बृजेश पाठक ने अस्पताल में मौजूद खामियों में ज़ल्द से ज़ल्द सुधार करने को लेकर बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को 100 दिन के काम का खाका तैयार कर उस हिसाब से कार्यों को अंजाम देने का निर्देश दिया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story