×

Yogi Government 100 Days: लो आ गई योगी सरकार के मंत्रियों के परीक्षा की घड़ी, अब हकीकत आएगी सामने

Yogi Government: इस प्लान पर लगातार मुख्यमंत्री अपनी नजर बनाए हुए हैं। हर विभाग में एक्शन प्लान तैयार किया गया, साथ ही इसे पूरा करने का लक्ष्य भी दिया गया।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 14 Jun 2022 5:48 AM GMT
cm yogi adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Yogi Government: अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों को 100 दिन के विकास कार्यो (100 days development work) का जो लक्ष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दिया था उसकी हकीकत जानने के लिए जल्द ही वह प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल 25 मार्च को प्रदेश में सरकार गठन के बाद मंत्रियों के समूह गठन के बाद 100 दिन का एक्शन प्लान बनाया था। इसमें 16 मंत्रियों को मंडलीय स्तर पर जिम्मेदारियां दी गयी है। इसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हर विभाग में एक्शन प्लान तैयार किया गया साथ ही इसे पूरा करने का लक्ष्य भी दिया गया।

हांलाकि पुलिस विभाग में युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य को 100 दिन के पहले ही पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन में 10 हजार नौकरी देने का लक्ष्य दिया था उसे पूरा किया गया है।

विकास कार्यो की जांच पड़ताल

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियां और अधिकारियों के साथ बैठकर विकास कार्यो की जांच पड़ताल करेंगे। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गयी है। उम्मीद की जा रही है वह पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, अलीगढ, आगरा और नोएडा का दौरा करेगें।

गठित मंत्री समूहों के अध्यक्षथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा मण्डल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी मण्डल, सूर्य प्रताप शाही मेरठ मण्डल, श्री सुरेश कुमार खन्ना लखनऊ मण्डल, स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद मण्डल, श्रीमती बेबी रानी मौर्य झांसी मण्डल, चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़ मण्डल, जयवीर सिंह चित्रकूट धाम मण्डल, धर्मपाल सिंह गोरखपुर मण्डल, नंदगोपाल गुप्ता नंदी बरेली मण्डल, भूपेंद्र सिंह चौधरी मिर्जापुर मण्डल, अनिल राजभर प्रयागराज मण्डल, जितिन प्रसाद कानपुर मण्डल, राकेश सचान देवीपाटन मण्डल, अरविंद कुमार शर्मा अयोध्या मण्डल, योगेंद्र उपाध्याय सहारनपुर मण्डल, आशीष पटेल बस्ती मण्डल तथा संजय निषाद आजमगढ़ मण्डल की जिम्मेदारी दी गई है।

दस सेक्टर में बांटे गए सभी विभाग

1. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग।

2. ग्राम्य विकास ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नमामि गंगे एवं जलापूर्ति, राजस्व तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।

3. विविध गृह, सचिवालय प्रशासन, कार्मिक एवं होमगार्ड्स।

4. कृषि उत्पादन कृषि विभाग, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गन्ना विकास, पशुधन, दुग्ध विकास, मत्स्य, रेशम विकास, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, सिंचाई एवं जल संसाधन और सहकारिता।

5. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एमएसएमई, हथकरघा एवं वस्द्योद्योग, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, एनआरआइ एवं संस्थागत वित्त।

6. सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, श्रम तथा खाद्य एवं रसद।

7. नगरीय विकास आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण तथा वन एवं वन्य जीव।

8. पर्यटन एवं संस्कृति संस्कृति, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, सूचना तथा भाषा।

9. शिक्षा बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा और युवा कल्याण।

10. राजस्व संग्रह जीएसटी, कर एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story