×

Lucknow News: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर की कार्रवाई, जानिए क्या है मामला

Lucknow News: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद में उनके घर पर हजरतगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 10 Dec 2022 4:47 AM GMT (Updated on: 10 Dec 2022 11:29 AM GMT)
X

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर की कार्रवाई

Lucknow News: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज 10 दिसंबर 2022 को थाना हजरतगंज पुलिस ने अनुराग भदौरिया के घर के बाहर डुगडुगी बजाकर मुनादी की कार्रवाई की। पुलिस ने डुगडुगी पीटते हुए कहा कि भदौरिया हजरतगंज थाना में हाजिर हों।

बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद में उनके घर पर हजरतगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। कुर्की का ये नोटिस अनुराग भदौरिया के इंदिरानगर ए ब्लॉक स्थित घर पर चस्पा किया गया है। चस्पा की गई नोटिस में कहा गया है कि भदौरिया अगर हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। पुलिस अनुराग की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। लेकिन, अनुराग का कोई सुराग नहीं लग सका है। उसके बाद में पुलिस ने अनुराग के घर के बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। अनुराग भदौरिया पर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है।

अनुराग भदौरिया के घर पर पुलिस द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद में पूर्व सांसद सुशीला सरोज का बयान आया है। उन्होने कहा नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्हे राजनीतिक रुप से परेशान किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व सांसद सुशीला सरोज अनुराग भदौरिया की सास हैं।

अनुराग भदौरिया ने योगी और उनके गुरु पर की थी टिप्पणी

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। अनुराग भदौरिया की अमर्यादित टिप्पणी से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। इस मामले में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में बीजेपी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। भदौरिया के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 298, 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

वीडियो जारी कर माफी मांग चुके हैं अनुराग भदौरिया

सपा प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी कर 25 नवंबर 2022 को अपना पक्ष रखा था। भदौरिया ने वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि, देश के सभी संवैधानिक पद पर बैठे महानुभावों का सम्मान करता हूं। यूपी के मुख्यमंत्री और उनके गुरु का भी मैं आदर और सम्मान करता हूं। 11 नवंबर को एक टीवी डिबेट के दौरान भी मैंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। बावजूद किसी की भावनाएं आहत होती है, तो मैं इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story