×

UP IAS Transfer: UP में एक दर्जन IAS अफसरों के तबादले, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

UP IAS Transfer: एक बार फिर से आज शनिवार (30 सितंबर) को एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है।

Jugul Kishor
Published on: 30 Sep 2023 3:48 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2023 4:07 AM GMT)
IAS Transfer in UP
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से आज शनिवार (30 सितंबर) को एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र कुमार को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार डीएम बाराबंकी बनाए गए है। अनुनाया झा को महाराजगंज जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश कुमार डीएम झांसी बनाए गए हैं।

तबालदला लिस्ट

- एम देवराज, प्रमुख सिचव, प्रावधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- डा० एम०के०एस० सुन्दरम, प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर शासन की जिम्मेदारी सौंपी गए है।

- पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उ०प्र० शासन से वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- बाल कृष्ण त्रिपाठी, आई०ए०एस० (एस०सी०एस०-2008), विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन से प्रभारी आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल बनाए गए हैं।

- सी० इन्दुमती, मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जिलाधिकारी फतेहपुर बनाई गई हैं।

- कृत्तिका ज्योत्सना, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को जिलाधिकारी सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- अनुनाया झा, नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा-वृन्दावन से जिलाधिकारी महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- सत्येन्द्र कुमार, जिलाधिकारी, महाराजगंज से जिलाधिकारी बाराबंकी बनाए गए हैं।

- अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, बाराबंकी से झांसी जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- रविन्द्र कुमार - ।। जिलाधिकारी, झांसी से जिलाधिकारी बरेली बनाए गए हैं।

- प्रवीण वर्मा ACEO बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story