×

आगरा का नाम बदलेगी योगी सरकार! अब ये होगा नया नाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किया जाएगा। इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Nov 2019 7:37 AM GMT
आगरा का नाम बदलेगी योगी सरकार! अब ये होगा नया नाम
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किया जाएगा। इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं। अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग में मंथन जारी है।

इतिहास के जानकारों का कहना है कि आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया। हालांकि सरकार ने इस बात का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें...शीतकालीन सत्र शुरू, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PMमोदी ने की सहयोग की अपील

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।

यह भी पढ़ें...चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एसए बोबडे ने ली शपथ, जानें इनके बारे में

विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रमुख प्रो. सुगम आनंद के मुताबिक, शासन के पत्र के आधार पर कार्य शुरू हो चुका है। प्रमाण की खोज हो रही है कि कोई तथ्य या साक्ष्य उपलब्ध हो जाए। शोध किया जा रहा है कि इस संबंध में इतिहास को समझा जा सके। अगर कहीं पर अग्रवन का जिक्र भी है तो उसे भी स्थापित किया जा रहा है। क्योंकि आगरा के नाम को लेकर विभिन्न मत हैं। लेकिन हम प्रमाण या फिर अभिलेख पर शोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...भयानक हादसा: नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल

अंगिरा से आगरा

महाभारत के समय पूर्व आगरा को अग्रवन या अग्रबाण के नाम से जाना जाता था। आगरा का संबंध ऋषि अंगिरा से भी है, जो 1000 ईसा पूर्व हुए थे। अंगिरा से आगरा हो गया। तौलमी पहला व्यक्ति था, जिसने इसे आगरा कहकर संबोधित किया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story