×

UP: आवारा पशुओं से त्रस्त किसान, हर जिलों में चारागाह बनाकर लगाम लगाएगी सरकार

लखनऊ: किसानों की फसल आवारा पशु चौपट कर देते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अब बुंदेलखंड के हर जिले में स्टैंडर्ड डिजाइन का एक-एक चारागाह बनाने की तैयारी है। अफसरों को इसके लिए दो माह का समय दिया गया है। चारागाहों में भूंसा रखने के लिए एक टिन सेट रूम, सोलर बेस एक पम्प और बायोगैस की व्यवस्था रहेगी। चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने खुद इसका संज्ञान लिया है।

priyankajoshi
Published on: 6 Feb 2018 12:48 PM GMT
UP: आवारा पशुओं से त्रस्त किसान, हर जिलों में चारागाह बनाकर लगाम लगाएगी सरकार
X

लखनऊ: किसानों की फसल आवारा पशु चौपट कर देते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अब बुंदेलखंड के हर जिले में स्टैंडर्ड डिजाइन का एक-एक चारागाह बनाने की तैयारी है। अफसरों को इसके लिए दो माह का समय दिया गया है। चारागाहों में भूंसा रखने के लिए एक टिन सेट रूम, सोलर बेस एक पम्प और बायोगैस की व्यवस्था रहेगी। चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने खुद इसका संज्ञान लिया है।

केंद्र में भाजपा सरकार पर बुंदेलखंड पैकेज लम्बित

केंद्र और यूपी में समान दलों की सरकार है। फिर भी बुंदेलखंड पैकेज के तहत केंद्र को भेजे गए 4714.64 करोड़ रुपए के प्रस्ताव लम्बित हैं। अफसर लम्बित प्रस्तावों की भी नीति आयोग को याद दिलाएंगे। इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन के 2727.08 करोड़, कृषि विभाग 139.05 करोड़, लघु सिंचाई विभाग के 665.36 करोड़, दुग्ध विकास के 452.47 करोड़, उद्यान विभाग के 304.36 करोड़ और पशुपालन विभाग 426.32 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं।

झांसी और ललितपुर में जलापूर्ति प्रोजेक्ट जरूरी

चीफ सेक्रेटरी ने झांसी और ललितपुर के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था की भी टोह ली। इस व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए दोनों जिलों में धनराशि की जरूरत बताई गई। फिर तय हुआ कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत झांसी में उजियाॅन ग्राम समूह को 27.60 करोड़ और ललितपुर के ब्लाॅक तालबेहट के ग्राम पवा को 13 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story