×

Paddy MSP in UP: योगी सरकार ने शुरू की धान की खरीदारी, पहले फेज में ये जिले शामिल, इतना तय धान का MSP

Paddy MSP: सरकार ने ‘धान कॉमन’ की एमएसपी 2183 रुपये प्रति कुंतल तय की है, जबकि ‘ग्रेड ए’ धान की एमएसपी2203 रुपये प्रति कुंतल है।

Viren Singh
Published on: 4 Oct 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 4 Oct 2023 6:15 AM GMT)
Paddy MSP
X

 Paddy MSP (सोशल मीडिया) 

Paddy MSP: खेतों में किसान का धान यानी चावल की फसल की पक कर खड़ी है। कुछ जगहों पर धान की फसल की कटाई भी शुरू हो गई है और कई स्थानों पर जल्दी ही कटाई शुरू होने वाली है। धान की कटाई की देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे में धान की खरीदारी शुरू कर दी है। योगी सरकार ने यूपी में 1 अक्टूबर से धान की खरीदरी शुरू कर दी है। इसकी खरीदारी को लेकर सरकार की ओर से धान क्रय केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि धान बेचने वाले आए किसानों को कोई समस्या का सामना करना करना पड़े। सरकार धान की खरीदारी 31 जनवरी तक करेगी।

अभी क्रय केंद्रों पर कम पहुंच रहे किसान

फिलहाल क्रय केंद्रों पर अभी कम खरीदारी हो देखने को मिली रही है। ऐसा अनुमान आने वाले दिनों बड़ी तादात में किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पहुंचेंगे, क्योंकि सूबे में कई जगहों पर बारिश की वजह से धान की फसल देर में लगी है। इसलिए अभी धान क्रय केंद्र पर किसानों की कम संख्या दिखाई दे रही है।

इतना तय है धान का MSP

क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, सरकार ने जिला भर के प्रशासन को सख्त निर्देश दिये हैं। इस निर्देश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयार कर ली गई है। सरकार धान को दो कटेगरी में खरीदारी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फसल सीजन 2023- 24 के लिए किसानों से दो कटेगरी के धान लिए जाएंगे। इसमें एक ‘धान कॉमन’ और दूसरा ‘ग्रेड ए’ धान शामिल है। सरकार ने ‘धान कॉमन’ की एमएसपी 2183 रुपये प्रति कुंतल तय की है, जबकि ‘ग्रेड ए’ धान की एमएसपी2203 रुपये प्रति कुंतल है। सरकार सूबे में 400 केंद्र स्थापित कर किसानों के धान खरीद रही है।

करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

कोई भी किसान सरकार के तय एमएसपी पर धान बेचना चाहता है तो उसको पहले आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ या मोबाइल एप UP KISAN MITRA पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

31 जनवरी तक होगी खरीदरी

योगी सरकार फसल सीजन 2023- 24 के लिए धान की खरीदारी दो फेज में अलग-अलग जोन के माध्मय से करेगी। पहले फेज में पश्चिमी जोन में धान की खरीदी की जाएगी। इसमें लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर अलीगढ़, मेरठ और झांसी मंडल के सभी जिले शामिल हैं। इन सभी जगहों 1 अक्टूबर से लेकर 31 जनवरी तक सरकार एमएसपी पर धान की खरीदारी करेगी।

उन्नाव कानपुर में इस डेट से शुरू होगी खरीदारी

इसी तरह रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट और कानपुर सहित कई जिलों में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। यह खरीदारी 28 फरवरी तक चलेगी। पूरे प्रदेश में अब तक 1 लाख 66 हजार 645 किसानों ने धान की बिक्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story