ब्रज के विकास के लिए योगी सरकार संवेदनशील: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्ममंत्री रविवार पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे पर वृंदावन मांट-पानीगांव एप्रोच मार्ग स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। जहां उन्हें अधिकारी व सिपाहियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वृंदावन आगमन पर भाजपा नेताओं ने विशाल पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया।

SK Gautam
Published on: 7 July 2019 1:29 PM GMT
ब्रज के विकास के लिए योगी सरकार संवेदनशील: केशव प्रसाद मौर्य
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद महानगर में विकास परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 691 लाख रुपये लागत 18 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा लोकनिर्माण विभाग के सभागार में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार मथुरा के विकास के लिए संवेदनशील है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्ममंत्री रविवार पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे पर वृंदावन मांट-पानीगांव एप्रोच मार्ग स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। जहां उन्हें अधिकारी व सिपाहियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वृंदावन आगमन पर भाजपा नेताओं ने विशाल पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया।

वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भाजपा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

ये भी देखें : सीएम योगी ने दिखाए सख्त तेवर : SDM समेत छह अफसरों पर गिरी गाज

18 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयस किया गया है, जिसकी लागत 691 लाख रुपये है

रविवार दोपहर उन्होंने विकास योजनाओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं विधायक तथा कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील है। ब्रज क्षेत्र के विकास की चर्चा के लिए यहां आया हूं।

यहां 18 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयस किया गया है, जिसकी लागत 691 लाख रुपये है, जिनमें 15 योजनाओं का लोकार्पण एवं तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से लेकर पागलबाबा तक यमुना में सेतू निर्माण का प्रस्ताव घोषित किया गया है

ब्रज के विकास के लिए जिला प्रशासन अधिकारी, विधायक, कैबिनेट मंत्री एवं अन्य के साथ बैठक कर चर्चा की गई है। जिनमें यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से लेकर पागलबाबा तक यमुना में सेतू निर्माण का प्रस्ताव घोषित किया गया है तथा गोवर्धन बरसाना मार्ग को चार लेन के लिए भेजे प्रस्ताव को भी घोषित किया गया है।

ये भी देखें : खराब प्रदर्शन पर सीएम ने पडरौना में बिजली विभाग के XEN को हटाने का दिया निर्देश

सड़कों पर जलभराव की समस्या पर श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व में बनाई गई सड़कों की अपेक्षा वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता अलग है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हमले निराधार है, जनता की लोकप्रिय बनी भाजपा सरकार की बम्पर जीत से विपक्ष कभी आरएसएस को आड़े लेता है तो कभी किसी और को। यहां विकास के मुद्दे पर हम चर्चा करने आए है, जनता सब जानती है।

Attachments area

SK Gautam

SK Gautam

Next Story