×

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को मिलेगा दूध पाउडर व घी

प्रदेश सरकार ने अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह ही अब आंगनबाड़ी केन्द्रों को दीपावली के पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी से जुड़ी गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बालिकाओं को दूध पाउडर, दही व घी भी दिया जाएगा।

Newstrack
Published on: 9 Nov 2020 3:39 AM GMT
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को मिलेगा दूध पाउडर व घी
X
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को मिलेगा दूध पाउडर व घी

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: आज से राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोटेदार के यहां से राशन लेकर उसको पैक करेंगी। इसके अलावा वह दूध पाउडर, दही व घी के अलग पैकेट बनाएंगी। इन पैकेटों को वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर जाकर सौपेंगी।

योगी सरकार का एक और दीवाली गिफ्ट

प्रदेश सरकार ने अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह ही अब आंगनबाड़ी केन्द्रों को दीपावली के पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी से जुड़ी गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बालिकाओं को दूध पाउडर, दही व घी भी दिया जाएगा। अभी तक राज्य सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़ी लाभार्थियों को कोटेदार के माध्यम से पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता था।

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ी अदालत का सबसे बड़ा फैसला, आज ही सुलझा था सदियों का विवाद

स्वयं सेवी संस्था से जुड़ी महिलाएं निभाएंगी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाएं पुष्टाहार के यह पैकेट पैक करके आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इससे स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं भी रोजगार मिलने से आत्मनिर्भर बनेंगी। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। जहां पर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के साथ, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कार्यकर्ता व सहायिकाओं के माध्यम से की जाती है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को अब चावल, दाल व गेहूं के साथ दूध पाउडर, दही, घी भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़ी 1.64 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लखनऊ में 2015 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। जहां पर 1.60 लाभार्थियों को कोटेदारों के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता था।

जहां से कार्यकत्रियां उन पैकेटों को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगी। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण अजिविका मिशन व बाल विकास पुष्टाहार विभाग व खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग बराबर की जिम्मेदारी निभाएंगे। लखनऊ में सोमवार से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। दिवाली तक पुष्टाहार के पैकेट सभी लाभार्थियों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वतरू रोजगार सुखराज बंधु बताते हैं कि कंपनियों से जो पुष्टाहार मिलता था वह पहले कोटेदारों के जरिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाता था। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्टाहार का पैक करके आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचाएंगी।

ये भी पढ़ें: दिलीप घोष का TMC कार्यकर्ताओं को चेतावनी, सुधर जाएं नहीं तो तोड़ देंगे हड्डी पसली

Newstrack

Newstrack

Next Story