×

Ayodhya News: 5 लाख बेटियों की शादी का बीड़ा, बेटी हिन्दू की हो या मुस्लिम की सरकार करा रही शादी

Ayodhya News: योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी कराने का बीड़ा उठाया है, जिसके क्रम में आज अयोध्या मण्डल में 1356 पुत्रियों की शादी करायी गई है।

NathBux Singh
Published on: 25 Nov 2022 2:58 PM GMT
Ayodhya News
X

अयोध्या में सामूहिक विवाह

Ayodhya News: योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी कराने का बीड़ा उठाया है, जिसके क्रम में आज अयोध्या मण्डल में 1356 पुत्रियों की शादी करायी गयी है जिसमें 1342 जोड़े हिन्दू तथा 14 जोड़े मुस्लिम है। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मां के गर्भ में बच्चा आने से लेकर उसके पूरे जीवन भर के लिए विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है।

नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की: सेवायोजन मंत्री

सेवायोजन मंत्री ने कहा कि गरीबी की जड़ अशिक्षा है इसलिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है, ताकि इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकें। उन्होंने कहा कि बेटी/जोड़ों को विदा कर रहे हैं तो उनके सुखमय जीवन के लिए हम 75 हजार रुपये के साथ विदा कर रहे हैं। अपंजीकृत मजदूर या श्रमिक की काम करते हुए यदि कोई अप्रिय घटना होने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे अपंजीकृत मजदूरों को भी सरकार एक लाख रूपये की सहायता के रूप में देने जा रही है।

श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित: रघुराज सिंह

अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह ने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं जिसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने नव दम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुये सामूहिक विवाह में आये हुये जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं विधायकगण वेदप्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अमित सिंह चौहान ने केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, छात्रों, छात्राओं, गरीबों, सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा सहित जिला प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

श्रमिकों के पुत्रियों के सामूहिक विवाह का लगातार तीसरी बार बना साक्षी

इस अवसर पर जनपद का राजकीय इण्टर कॉलेज का मैदान देश के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के सामूहिक विवाह का लगातार तीसरी बार साक्षी बना। आज कुल 1356 ऐसे पुत्रियों का विवाह उनके धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न कराया गया, जिसमें 1114 अयोध्या जनपद के और 242 अंबेडकरनगर जनपद के कुल 1356 लाभार्थी शामिल हुए। इन लाभार्थी में कुल हिंदू जोड़े 1342 और मुस्लिम जोड़े 14 है।

गायत्री परिवार के द्वारा धार्मिक रीतिरिवाज से कराई शादी संपन्न

हिंदू जोड़ों का विवाह प्रतिष्ठित गायत्री परिवार के द्वारा हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज से तथा मुस्लिम जोड़ो का निकाह उनके धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न कराया गया। 75 हजार रुपये सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में जाना है। जिसमें से 10 लाख रुपये उनके खाते में अग्रिम रुप से अंतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है व शेष 65 हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में विवाह के बाद उनके खाते में अंतरित किया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story