×

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने बदले 7 जिलों के DM

उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने एक साथ राज्य के कई आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं 7 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

Ashiki
Published on: 12 Feb 2021 3:17 AM GMT
यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने बदले 7 जिलों के DM
X
UP: देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के तबादले, 7 जिलों में नए जिलाधिकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने एक साथ राज्य के कई आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं 7 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। शासन ने गुरुवार देर रात सात जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती करने के साथ कई आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। तबादलों की लिस्ट में बलिया, जालौन समेत कई जिलों के डीएम के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी पंचायत चुनावः जारी हुई आरक्षण अधिसूचना, रोटेशन सिस्टम लागू

इन आईएएस अफसरों के हुए ट्रांसफर

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को जिलाधिकारी संभल के रूप में तैनाती दी गई है। वहीं विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को जिलाधिकारी हापुड़, विशेष सचिव- माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, इसके साथ ही आईएएस अफसर सैमुअल पाल एन. को आंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह को जिलाधिकारी बलिया और 2012 बैच की आईएएस अधिकारी विभा चहल को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का एलान, अब यूपी के 3 करोड़ घरों तक पहुंचेगा पानी

ये अधिकारी हुए उधर से उधर

इसके अलावा गोरखपुर, कानपुर और आगरा के एडीजी बदले गए। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटते ही अखिल कुमार का गोरखपुर ADG जोन शानदार आगाज़, दावा शेरपा एड़ीजी सीबीसीआईडी बनाए गए, भानु भास्कर एडीजी कानपुर बनाए गए। इसके साथ ही राजीव कृष्णा आगरा जोन के नए एडीजी, जेएन सिंह एडीजी पीटीसी मुरादाबाद। वहीं बीके सिंह का दोहरा चार्ज हटा। अजय आनंद पीएसी के नए सर्वे सर्वा यानी एडीजी पीएसी बने। वहीं बीके सिंह अब सिंगल ऑफिस होल्डर यानी सिर्फ एडीजी सुरक्षा देखेंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story