×

योगी सरकार में कैदियों की मानसिकता बदलने की कवायद, अब जेल में पालेंगे गाय

By
Published on: 1 Jun 2017 4:22 AM GMT
योगी सरकार में कैदियों की मानसिकता बदलने की कवायद, अब जेल में पालेंगे गाय
X

मेरठ: अब जेल में कैदियों को गौमाता सेवा करने का मौका मिलेगा। गौमाता की सेवा कर कैदियों की मानसिकता बदलने की कवायद की जा रही है। यही नहीं बाजार में जो गाय को दूध बिकेगा, उसका पैसा बंदियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

-प्रदेश में योगी सीएम आदित्यनाथ सरकार आते ही बंदियों को गौमाता सेवा करने का मौका मिलेगा।

-इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

-जेल परिसर में एक खाली जमीन पर टीन शेड डालने की तैयारी चल रही है।

-चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक संत लाल यादव ने बताया कि गौशाला का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

-गौशाला खोलने के लिए आगरा की एक संस्था से बात की गई है।

-जेल प्रशासन ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलते ही काम किया जाएगा।

पाली जाएंगी करीब 25 गाय

-जेल प्रशासन के अनुसार जेल में करीब 25 गाय पाली जाएंगी। जबकि उनके खाने की व्यवस्था से नहीं करनी होगी।

-जिला जेल में 55 एकड़ जमीन है। जिसके चारे की व्यवस्था वहीं से की जाएगी।

-आगरा की एक संस्था 20 गाय मुफ्त में देने की बात कह रही है।

-जेल में करीब ढाई हजार बंदी है। जिन्हें गौ सेवा करने का मौका मिलेगा।

-वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है।

-गाय के खाने और रहने का इंतजाम आसानी से किया जा सकता है।

Next Story