×

Yogi Sarkar's Diwali Gift: योगी सरकार 16 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली गिफ्ट, डीए बोनस का मिलेगा तोहफा

Yogi Sarkar's Diwali Gift: दीपावली से पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट दे सकती है। सरकार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस का उपहार दे सकती है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 Oct 2022 8:19 AM GMT
Yogi government will give Diwali gift to 16 lakh employees, will get DA bonus gift
X

योगी सरकार 16 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली गिफ्ट, डीए बोनस का मिलेगा तोहफा: Photo- Social Media

Lucknow: दीपावली से पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट (Diwali gift) दे सकती है। सरकार, कर्मचारियों (State employees) को बढ़ा हुआ डीए और बोनस का उपहार दे सकती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता राहत के भुगतान का शासनादेश भी जारी हो सकता है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए ( DA bonus) में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Sarkar) भी इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है।

प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले बोनस के साथ बढ़े दर से डीए देने और अक्टूबर माह का वेतन 24 अक्टूबर से पहले देने की घोषणा जल्द कर सकती है। बता दे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जो अब तक 34 फ़ीसदी की दर से दिया जा रहा था। उसमें पिछले महीने केंद्रीय कैबिनेट ने 4 फ़ीसदी की वृद्धि करते हुए अब 38 फ़ीसदी दर से देने का फैसला लिया गया था। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इसका आदेश भी जारी हो गया था। यह कर्मचारियों को जुलाई से मिलना है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को भी अब इसकी सौगात मिल सकती है।

केंद्र सरकार कर चुकी है डीए बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के डीए बढ़ोतरी के फैसले से करीब 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को और 62 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा होगा। बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी दीवाली का गिफ्ट मिल सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के 27.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर को भी बढ़ी दर डीए और डीआर पाने की उम्मीद जगी है।

उत्तर प्रदेश में इस वक्त 16 लाख राज्य कर्मचारी और 11.5 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनधारी है। इन्हें अभी 34 फीसदी की दर से डीए और डीआर का भुगतान होता है। केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश भी अब 38 प्रतिशत की दर से राज्य कर्मचारियों को डीए-डीआर दे सकता है।

कर्मचारी और पेंशनरों का डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा

डीए और डीआर के मामले में केंद्र और राज्य सरकार में समानता है। इस आधार पर राज्य कर्मचारी और पेंशनर भी अब 1 जुलाई से 4 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर के भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 4 फीसदी वृद्धि होने पर कर्मचारी और पेंशनरों का डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा जो दिवाली का बड़ा गिफ्ट बोनस होगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story