×

Yogi Govt Family Card: योगी सरकार प्रत्येक परिवार का बनवाएगी 'परिवार कार्ड', एक सदस्य को देगी रोजगार

Yogi Govt Family Card: योगी सरकार प्रदेश के लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी के लिए 'परिवार कार्ड' (Family Card) बनाने जा रही है। यह कार्ड आधार से लिंक होगा।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 21 May 2022 12:26 PM GMT (Updated on: 21 May 2022 12:47 PM GMT)
yogi government will make family card link with aadhar card provide jobs in uttar pradesh
X

सीएम योगी आदित्यनाथ ( social media)

Yogi Govt Family Card : योगी सरकार प्रदेश के लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी के लिए 'परिवार कार्ड' (Family Card) बनाने जा रही है। यह कार्ड आधार से लिंक होगा।एक परिवार को कम से कम एक रोजगार की दिशा में यह कार्ड बड़ा कदम साबित होगा। परिवार कार्ड बनने तक राशन कार्ड को ही आधार माना जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश में रह रहे लोगों के बारे में सही और पुख्ता जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पार्टी के संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों में एक परिवार को कम से कम एक रोजगार देने का संकल्प लिया था। इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयत्नशील है। सरकार विभिन्न योजनाओं और रिक्त पदों पर भर्ती करके इसे पूरा करने में जुटी हुई है। इसके लिए सरकार को प्रदेश में सभी परिवारों की सामाजिक और रोजगार संबंधी स्थिति की जानकारी आवश्यक है।

क्या होगा परिवार कार्ड में?

अब, इसी योजना के लिए यूपी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाने जा रही है। इस कार्ड में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी। परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां दर्ज होंगी।

आधार से होगा लिंक

परिवार कार्ड को आधार से लिंक (Link Aadhar With Family Card) किया जाएगा। इस आधार पर सरकार के पास सटीक जानकारी होगी, कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा है। परिवार की सामाजिक स्थिति क्या है? इस आधार पर सरकार अपनी विभिन्न रोजगार योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएगी। यह इस दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम साबित होगा। जब तक लोगों का परिवार कार्ड नहीं बन जाता है, तब राशन कार्ड को ही आधार माना जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story