×

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, बिगड़ी व्यवस्था पर कई अधिकारी तलब

aman
By aman
Published on: 23 May 2017 1:21 PM GMT
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, बिगड़ी व्यवस्था पर कई अधिकारी तलब
X
हेल्थ, हेल्थ एजूकेशन और आयुष विभाग मिलकर काम करें : सीएम

लखनऊ: योगी सरकार ने गठन के बाद से एक के बाद एक कई कैबिनेट बैठकें कर कई अहम फैसले को मंजूरी दी। आज मंगलवार (23 मई) को योगी कैबिनेट की एक और बैठक ख़त्म हुई। बैठक में बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने के प्रयास पर चर्चा हुई। अधिकारियों को कार्रवाई करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस को ये जानकारी दी।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार, डीजीपी सुलखान सिंह और आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक, एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार को सीएम ने लोक भवन में तलब किया है।

पूर्व विधायकों को मिलेगी अब ये सुविधाएं

सिद्धार्थनाथ सिंह ने जानकारी दी कि इस कैबिनेट बैठक में पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी गई। इसके तहत उन्हें 50 हज़ार रुपए का रेलवे कूपन और 50 हज़ार रुपए पेट्रोल-डीज़ल के लिए मिलेगा। 2,500 विधायकों को ये सुविधाएं मिलेंगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर

सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी ये जानकारी :

-ग़ाज़ियाबाद में मानसरोवर यात्रियों के लिए बनने वाले भवन को कैबिनेट की मंजूरी दी गई।

-वाराणसी में जजेज गेस्ट हाउस की मरम्मत के लिए 3 करोड़ की मंजूरी दी गई।

-दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए की गई।

-सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया, कि पूरे प्रदेश में 8,83,157 दिव्यांग हैं। इस्नके लिए भी योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

-सहारनपुर की घटना पर उन्होंने कहा, 'इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं।'

-बोले, मायावती ने अपनी राजनीतिक ज़मीन खो दी है। इसीलिए राजनीति कर रही हैं। वो घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।

जारी...

-सहारनपुर में ताज़ा बवाल के बाद सीएम ने अफसरों को तलब किया।

-एसएसपी सहारनपुर सुभाष चंद्र दुबे से नहीं संभल रहा सहारनपुर।

-साल 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए दंगे के समय एसएसपी मुज़फ्फरनगर थे सुभाष दुबे।

-मुज़फ्फरनगर की ही तरह सहारनपुर में भी बार-बार बेकाबू हो रहे हैं हालात।

-मुज़फ्फरनगर दंगे की जांच कर रहे सहाय कमीशन ने भी सुभाष चंद्र दुबे को माना था दोषी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story