Yogi 2.0 Cabinet: योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुआ हैरान करने वाला चेहरा, सहारनपुर के जसवंत सैनी को मिली जगह

Yogi 2.0 Cabinet: रामपुर मनिहारान के गांव आजमपुर निवासी व उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Deepak Kumar
Published on: 25 March 2022 2:07 PM GMT
Jaswant Saini
X

जसवंत सैनी। (Social Media)

Yogi 2.0 Cabinet: यूपी की कैबिनेट में एक हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है वह है सहारनपुर के जसवंत सैनी। जसवंत सैनी (Jaswant Saini) उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (Uttar Pradesh State Backward Classes Commission) के अध्यक्ष सनी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने 1989 में संघ कार्यकर्ता के रूप में डाल दी थी जीवन की शुरुआत करी। करीब 32 साल के सफर में संगठन के भीतर कई उच्च पदों पर रहे।

2009 में एकमात्र लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए जसवंत सैनी (Jaswant Saini) सहारनपुर जनपद (Saharanpur District) के रामपुर मनिहारान क्षेत्र (Rampur Maniharan Area) के गांव आजमपुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब बड़गांव मार्ग पर इनका निवास है यहां पर उनका शाकंभरी टेंट हाउस के नाम से अपना कारोबार भी है। छह भाइयों में सबसे बड़े जसवंत सैनी की दो बहनें भी हैं।

रामपुर मनिहारान (Rampur Maniharan Area) स्थित महाविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद सहारनपुर के जैन डिग्री कॉलेज से MA और एलएलबी की पढ़ाई की है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान में संघ की शाखा कार्यवाह व मुख्य शिक्षक भी रहे। इसके बाद देवबंद तहसील (Deoband Tehsil) की प्रमुख जिम्मेदारी संभाली।

1997 में भाजयुमो महामंत्री सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 2001 में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बने। 2004 में भाजपा के जिला महामंत्री और 2007 से 2010 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे। 2010 से 2014 तक भाजपा प्रदेश मंत्री रहे। 2017 से 2020 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2019 में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अध्यक्ष बन गये।

जसवंत सैनी (Jaswant Saini) के पिता भूप सिंह सैनी साधारण व्यक्ति व किसान तथा उनके बाबा चौधरी सुरजन सिंह जन संघ के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल में जसवंत सैनी को शामिल किया जाने से सभी को हैरान किया है। जसवंत सैनी जमीन से जुड़े हुए नेता है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story